लव कुमार गोल्डी द्वारा शहर में पीने वाले पानी के  ट्यूबवैल का काम करवाया शुरू 25 लाख की लागत से लगवाया जा रहा है ट्यूबवैल

by
गढ़शंकर : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा आज शहर के वार्ड नंबर 13 में
गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पीने वाले पानी के ट्यूबवेल का काम शुरू करवाया। इस अवसर पर लव कुमार गोल्डी ने बताया कि शहर में पीने वाले पानी की समस्या को देखते हुए पंजाब सरकार से शहर में ट्यूबवेल लगवाने की मांग की गई थी। पंजाब सरकार द्वारा ट्यूबवेल लगाने की मांग को मंजूर करते हुए
इसके लिए 25 लाख रुपए की ग्रांट जारी कर दी गई है और आज शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ट्यूबवेल को लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर लव कुमार गोल्डी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की रहनुमाई में पूरे गढ़शंकर हल्के में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे है।
इस अवसर पर उनके साथ नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिंबक दत्त एरी, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शूका और ठेकेदार कुलभूषण शौरी के अलावा शहर के पार्षद मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने किया साईकिल मार्च

गढ़शंकर : नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए आज पुलिस विभाग द्वारा गढ़शंकर में स्थानीय प्रशासन और साईकिल क्लब के सहयोग से साईकिल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी गिनती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं पर AI वीडियो बना फिर विवादों में घिरे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पंजाब से दिल्ली तक भारी गुस्सा

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन पर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। हरियाणा निवासी ध्रुव राठी ने ‘द राइज ऑफ सिख’...
article-image
पंजाब

Sants Honor Punjab CM Bhagwant

Demand School, Tech College, Hospital at Shri Khuralgarh Sahib Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Feb.7 : The sant samaj praised the Punjab government under Chief Minister Bhagwant Singh Mann for its elaborate arrangements to celebrate the 649th...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में रहने के लिए शानदार बंगला लिया किराए पर : महीने के 8 दिन के लिए अपना आशियाना बनाने का निर्णय

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजधानी चंडीगढ़ के अलावा अब जालंधर में रहने के लिए शानदार बंगला किराए पर लिया है। सीएम मान ने बंगला किराए पर लेने का उद्देश्य इस इलाके के...
Translate »
error: Content is protected !!