लव, ड्रामा, धोखा और मर्डर: नए प्रेमी की एंट्री से बौखलाया जेल से लौटा बॉयफ्रेंड, कैंसर पीड़ित प्रेमिका के सामने जवान बेटी को मारा

by

 गाजियाबाद में एक शादीशुदा महिला की हत्या किसी फिल्मी थ्रिलर कहानी से कम नहीं है। ज्योति नाम की 18 वर्षीय महिला की गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में उसकी कैंसर पीड़ित मां के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या का आरोप मां के पुराने प्रेमी पर है, जो उसकी लव स्टोरी में नए प्रेमी की एंट्री से बौखला गया था। वह हाल ही में जेल से छूटा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देखभाल के लिए बेटी-दामाद को बुलाया था
दरअसल, गाजियाबाद के मकनपुर में चंपा देवी नाम की महिला रहती है। उसकी बेटी ज्योति (18 साल) की शादी उत्तर प्रदेश के बबराला में हुई है। चंपा देवी को यूट्रस यानी गर्भाश्य में कैंसर की जानलेवा बीमारी है। चंपा ने अपनी देखभाल के लिए बेटी ज्योति और दामाद ललितेश के साथ ससुराल से अपने पास बुलाया था। ललितेश इन दिनों गाजियाबाद में रहकर ई-रिक्शा चलाता था।

दोनों प्रेमियों का हुआ आमना-सामना
मंगलवार रात चंपा देवी बेटी और दामाद के साथ सनी चौक रोड पर जा रही थी। तभी उसका प्रेमी बॉबी आ गया। वह बुलंदशहर के स्याना का रहने वाला है। लेकिन गौतमबुद्धनगर में रहता है। इसी दौरान चंपा का पीछा करते हुए उसका दूसरा प्रेमी अजय चौधरी भी वहां पहुंच गया। अजय मकनपुर का रहने वाला है। बॉबी ने चंपा से अजय को छोड़कर उसके साथ रहने के लिए कहा। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद के बीच बॉबी ने चंपा देवी पर चाकू से हमला कर दिया।

यह देख ज्योति और ललितेश ने चंपा को बचाने का प्रयास किया। संघर्ष में चाकू लगने से ज्योति की मौत हो गई और ललितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों की शादी छह महीने पहले ही हुई थी।

ज्योति की शादी 6 महीने पहले हुई थी।

15 दिन पहले जेल से रिहा हुआ था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, बॉबी महज 15 दिन पहले ही गौतमबुद्ध नगर जेल से रिहा हुआ था। वह चंपा देवी से प्रेम करता था। लेकिन जब वह जेल गया तो चंपा अजय नाम के एक अन्य व्यक्ति से रिश्ते में आ गई।

चंपा के पहले पति की मौत, दूसरा दिव्यांग
पुलिस ने बताया कि चंपा देवी के पहले पति की मौत हो चुकी है और दूसरा पति विकलांग है और बिहार में रहता है। चंपा देवी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध से क्रोधित बॉबी ने पहले अजय को फोन किया और परिवार से मिलने से पहले उसे धमकी दी। जब वह चंपा देवी के आवास पर पहुंचा तो उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था।

अजय का पता लगाने में जुटी पुलिस
बॉबी ने जब चाकू से हमले किया तो ज्योति और ललितेश के साथ हाथापाई हुई। चंपा देवी अपने घर के पास पुलिस स्टेशन की ओर भागी। जल्द ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बॉबी को गिरफ्तार कर लिया और खून से लथपथ ज्योति को अस्पताल ले गए, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बॉबी के साथ आए व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ : एक दुकान से 500 रुपए में पपीते और संतरों की ख़रीददारी की

एएम नाथ। धर्मशाला :  एक बार फिर आम आदमी की तरह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के कचहरी चौक के पास ढागरू स्वीट शॉप पर चाय की चुस्कियाँ लीं। मुख्यमंत्री शाम...
article-image
पंजाब

आचार्य आशीष वशिष्ठ जी ने किया हवन यज्ञ :श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए 12वां विशाल भंडारा श्रद्धापूर्वक आरंभ

गढ़शंकर, 25 जून l  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा सभी स्थानीय निवासियों के सहयोग से आज हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया

रूबल खन्ना व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने की पहले दिन जीत दर्ज कमल कटारिया। हरोली : संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से 36वां विशाल इनामी दंगल आज गांव जक्खेवाल में शानो शौकत...
article-image
Uncategorized , पंजाब

MLA रमन अरोड़ा ने कोर्ट में लगाई जमानत याचिका

चंडीगढ़:पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है, जहां आम आदमी पार्टी  के विधायक रमन अरोड़ा ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। रमन अरोड़ा बीते एक महीने...
Translate »
error: Content is protected !!