लाखों लोगों को राहत देने वाली योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के मन में घृणा का भाव : जयराम ठाकुर

by

मुख्यमंत्री नहीं प्रोपेगेंडा मंत्री की तरह झूठ बोल रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

जो खुद बड़ी लकीर नहीं खींच सकते वह किसी की खींची लकीर को मिटाने में यकीन करते हैं

एएम नाथ। मण्डी :  मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकर बनी है, कभी संस्थान बंद करते हुऎ कभी हमारी योजनाओं को बंद करते हुऎ साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। मैं पहले दिन से इस बात को देख रहा था कि हमारी सरकार की योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के मन में बहुत घृणा का भाव है। 3 साल के कार्यकाल में उनसे कोई बड़ी लकीर खींची नहीं जा सकी इसलिए वह औरों की खींची हुई लकीर मिटाने में लगे हैं। यह किसी नेता का बड़प्पन नहीं होता। जिन झूठी गारंटियों के दम पर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई, आज उन पर बात करने से ही कांग्रेस के नेता भागते हैं। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के पास उनकी झूठी गारंटियों पर बोलने के लिए एक शब्द नहीं है। इसलिए वह अब पूर्व सरकार की योजनाओं को बदनाम कर रहे है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस समय हिटलर के प्रोपेगेंडा मंत्री जोसेफ गोएबल्स की तरह एक ही झूठ को बार-बार बोलकर, अपने सरकारी तंत्र से उसे प्रचारित करवा कर, अपने झूठ को सही साबित करना चाहते हैं। इसलिए वह हिम केयर के बारे में भी सिर्फ झूठ बोलने के मॉडल को ही आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन वह भूल रहे हैं कि जिस योजना की वजह से प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा लोगों को नि:शुल्क इलाज मिला, लाखों लोगों को जिंदगी मिली। उसे योजना के बारे में उनका झूठ काम नहीं करेगा, वह बेनकाब होंगे। उनका झूठ उनकी नीयत को भी सामने लाएगा। जिस योजना पर भाजपा सरकार ने 450 करोड़ रुपए खर्च किए हों उसे 1100 करोड़ रुपए का घोटाला कोई मुख्यमंत्री कैसे बोल सकता है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को झूठ बोलने और षडयंत्र रचने में माहिर करार दिया। जयराम ठाकुर ने कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली के बारे में स्वयं छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी अक्सर यही टिप्पणी किया करते थे और आज वर्तमान में खुद कांग्रेसी नेता भी अपनी ही सरकार से दुखी हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर स्पष्ट रूप से यह चर्चा है कि सुक्खू के कारण प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है, बल्कि इसमें किसी अन्य नेता का ही मुख्य योगदान रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि सत्ता परिवर्तन होने पर भ्रष्टाचार की सभी परतें खुलेंगी, जिससे कई बड़े चेहरों का बेनकाब होना तय है।
‘हिमकेयर’ योजना पर जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में इस योजना के तहत किसी भी पुरुष की बच्चेदानी का ऑपरेशन होने की बात पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सदन में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और स्पष्ट किया कि उपचार कराने वाले सभी लाभार्थियों का विवरण सरकार के पास उपलब्ध है, जिसकी निष्पक्ष जांच उनके घर जाकर की जा सकती है। जयराम ठाकुर ने तर्क दिया कि पूर्व भाजपा सरकार ने हिमकेयर के तहत विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए विशिष्ट पैकेज निर्धारित किए थे और मुख्यमंत्री केवल उन्हीं तकनीकी पैकेजों का हवाला देकर जनहित की इस योजना को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे अलावा भरमौर के विधायक और न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. जनक राज पहले ही सदन में इस तकनीकी विषय पर विस्तृत तथ्यात्मक विवरण देकर मुख्यमंत्री को बेनकाब कर चुके हैं। जिससे यह साफ होता है कि सरकार केवल राजनीतिक द्वेष के चलते पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों पर कीचड़ उछालने का प्रयास कर रही है जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं – ADC एलआर वर्मा

नाहन, 7 मार्च।  समाज में अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करना ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का वास्तविक उद्देश्य है ताकि वह सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों को दी गई छूट रद्द : बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को सजा में छूट देने वाले गुजरात सरकार का सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया रद्द

नई दिल्ली  : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिए अपने एक बड़े फैसले में गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो को बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में हिमाचल टूरिज्म वर्कशॉप में लगी भयंकर आग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैरियर पेट्रोल पंप के नजदीक पर्यटन विभाग की वर्कशॉप में आग लग गई है. घटना शाम 07:45 पर पेश आयी. जिस वक़्त वर्कशॉप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट चर्चा में गूंजा भरमौर का मुद्दा : विधायक डॉ. जनक राज ने सदन में रखे क्षेत्रीय विकास के सुझाव

बजट 2026-27 पर सामान्य चर्चा में सक्रिय दिखे भरमौर के प्रतिनिधि एएम नाथ। चम्बा :भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज माननीय विधानसभा में बजट 2026-2027 की सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!