लापता 7 साल के बच्चे का बंद घर से मिला शव : गांव में दहशत

by

तरनतारन :  झब्बाल थाना क्षेत्र के अधीन गांव जगतपुरा में बुधवार दोपहर लापता हुए 7 साल के बच्चे मनराज सिंह का शव गांव के एक बंद पड़े घर के कमरे से मिला है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. मनराज नर्सरी क्लास का छात्र था।

बच्चे के मुंह से निकल रही थी झाग :  मृतक बच्चे मनराज (7) के पिता सतनाम सिंह हैं, जो मजदूरी करते हैं. बच्चे की मौसी रमनदीप कौर ने बताया कि कल दोपहर करीब 3 बजे मनराज को उसके चाचा का बेटा घर से साथ ले गया था. इसके बाद बच्चे का कोई अता-पता नहीं चला. जब मनराज शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिवार ने पूरे गांव में उसकी तलाश शुरू की. तलाश के दौरान गांव के एक खाली पड़े मकान के कमरे में मनराज का शव फर्श पर पड़ा मिला. कमरे में भूसा बिखरा हुआ था, जबकि बच्चे की चप्पलें नाले वाले कमरे में बनी चिमनी पर मिलीं. बच्चे का शव मिलने के समय उसके मुंह से झाग निकल रही थी।

परिवार के सदस्यों ने हत्या का जताया शक : घटना की जानकारी तुरंत थाना झब्बाल की पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मनराज की मौसी रमनदीप कौर ने आशंका जताई है कि किसी ने उनके बच्चे की हत्या करके शव को इस कमरे में फेंका है।

इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति की जांच और बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मनराज गांव मियानपुर में नर्सरी क्लास में पढ़ता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी भजना की चिट्टे के कारण मौत : भजना की 9 वर्ष का बेटा और 8 वर्ष की बेटी है

मुक्तसर: मुक्तसर जिले के गांव खोखर के नौजवान कबड्डी खिलाड़ी हरभजन सिंह (भजना) (36) की चिट्टे के कारण मौत हो गई है। मृतक नौजवान हरभजन सिंह उर्फ भजना अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने नदी, नहर और चोअ में नहाने, इनके किनारों व काजवे पर घूमने पर लगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानसून सीजन के चलते इस वर्ष भारी बरसात के कारण जिले में नदियों, चोअ और नहरों में पानी का बहाव बेहद तेज और खतरनाक हो गया है। इस संबंध में जिला...
article-image
पंजाब

Vayavya has a direct relation

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 16 : The Vaastu of our building can remove every obstacle in our life very easily, this is the belief of internationally renowned Vastu expert and author Dr Bhupender Vastushastri. Passport and...
Translate »
error: Content is protected !!