लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार : गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन

by

 चंडीगढ़ :   पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीडब्ल्यूसी) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश के बाद फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, गगनदीप सिंह रंधावा ने 21 मार्च को आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। रंधावा की मौत के पीछे पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर प्रताड़ना और मानसिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे थे। मामले में एक अहम मोड़ तब आया जब मृतक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो सामने आया।

इस वीडियो में रंधावा ने कथित तौर पर अपनी परेशानी के लिए पूर्व मंत्री का नाम लिया था। इसके बाद परिजनों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए भुल्लर पर उत्पीड़न, धमकी और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए। परिजनों की शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अब पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की गई है। इस कार्रवाई के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इससे पहले सोमवार को ही रंधावा की पत्नी ने कहा था कि 21 मार्च को उनकी मौत हुई थी, लेकिन आज 23 तारीख हो चुकी है और इस मामले में कुछ नहीं हुआ है। हमारी मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर कुछ नहीं हुआ तो हम अपने बच्चों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे। हम लोग भी अपनी कुर्बानी देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर पंजाब सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो हम सीबीआई जांच की मांग करेंगे। गगनदीप सिंह रंधावा की बेटी ने कहा था कि वे (आरोपी पक्ष) कहते हैं कि आरोप बेबुनियाद हैं।

इसमें कोई सबूत नहीं है। लेकिन मेरे पापा की मौत के मामले में पुख्ता सबूत हैं। उन्हें ऑफिशियल नंबर से 10 बार कॉल आई थी। इसकी टेक्निकल और फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए, जिससे सारी चीजें सामने आ जाएंगी। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन्हें जमानत भी नहीं मिलनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तेजधार हथियार से 16 साल की नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला : शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया

अमृतसर :  पिता ने तेजधार हथियार से 16 साल की नाबालिग बेटी को काट डाला और फिर उसके शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया। कई लोगों ने उसे देखा...
article-image
पंजाब

सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष : तनखैया घोषित होने के बाद छोड़ा था पद

अमृतसर : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल को सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख चुना गया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ अभियान को शासन, प्रशासन और समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

हरोली से कांगड़ तक आयोजित ब्रिस्क वॉक को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, पैदाल यात्रा कर दिया नशे के खिलाफ जन जागरण का संदेश नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को कोई समर्थन नहीं...
article-image
पंजाब

ADC Rahul Chaba appealed for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha,Rahul Chaba ADC Hoshiarpur said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right to...
Translate »
error: Content is protected !!