लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड म्यूट की अहम् बैठक

by

चेयरमैन खन्ना ने केंद्र सरकार द्वारा मूक बधिर व्यक्तियों के लिए जारी व्हाट्सअप हेल्पलिए नंबर सम्बंदि दी जानकारी
होशियारपुर 13 मई :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में सोसायटी के पदाधिकारियों की अहम् बैठक सोसाइटी कार्यालय सुंदर आश्रम हरियाणा रोड में हुई जिसमें खन्ना ने कहा कि मूक बधिर लोग किसी आपातकालीन स्थिति में किसी को अपनी समस्या बता या समझ नहीं सकते क्योंकि वे बोलने और सुनने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा मूक बधिर लोगों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में अपनी समस्या सरकार को बताने के लिए और उसका तुरंत समाधान पाने के लिए व्हाट्सप्प नंबर जारी किया है।
इस मौके आश्रम के अध्यक्ष सेठ गोपी चाँद कपूर ने बताया कि सोसाइटी के चेयरमैन श्री खन्ना ने मूक बधिर लोगों की उक्त समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के समक्ष मूक बधिर लोगों के लिए एक व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग उठायी थी जिसपर करवाई करते हुए मंत्रालय द्वारा पत्र लिखकर श्री खन्ना को बताया गया कि मूक बधिर लोगों की आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर 8929667579 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त बैठक में आश्रम के सुचारु संचालन के विषय पर चर्चा की गयी। बैठक में राजेश नकड़ा, इस.पी. दीवान, अवतार सिंह कंग सहित अन्य कंमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ट्रैक्टर पलटने के कारण एक युवक की मौत

माहिलपुर – गढ़शंकर के गांव गज्जर में ट्रैकटर पलटने के कारण एक युवक की नीचे दबकर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जतिन पुत्र कमलजीत गांव मुहालों जिला शहीद भगत सिंह नगर...
article-image
पंजाब

दोस्त ने किया था दोस्त का कत्ल : हत्या के बाद लाश को दातर से गर्दन, धड़, जांघों और पैरों के पास चार जगहों से काटा : बाथरूम में छिपाए 4 हिस्से

जालंधर :  32 वर्षीय तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी शेर सिंह कॉलोनी में 5 जून को कार के मैट और बोरे में लिपटी सड़ी-गली लाश मिली थी। परिवार ने तनिष के साथी दीपक पर हत्या...
article-image
पंजाब , समाचार

अड्डा झुगियां में गोदाम में आग लगने से लाखों का समान जल कर राख : बिल्डिंग की दीवारों और छत में भी तरेड़ें आने से बिल्डिंग को को भारी नुक्सान

साथ वाली बीजों व कीटनाशक दवाईओं की दुकान में ओवरहीट होने के कारण कीटनाशक दवाईआं खराब गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्थित अड्डा झुंगियां में कल  रात करीब 9  वजे माता शीतला हाउसहोल्ड...
article-image
पंजाब

पंचायत चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने कर दी बड़ी घोषणा :शपथ पत्र में तथ्य गलत पाए जाने पर जीत गए तो भी रद्द हो गया नतीजा – राज्य चुनाव आयुक्त ने एनओसी की जगह कहा दे सकते स्वयं घोषणा पत्र

गढ़शंकर : पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने एनओसी को लेकर बड़े बदलाव करते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए साफ़ कर दिया कि...
Translate »
error: Content is protected !!