लावारिस पशुओं को सड़कों से हटाने को हो रहे गंभीर प्रयास : गोकुल बुटेल

by

पालमपुर, 2 अगस्त :- मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार इनोवेशन, डिजिट टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेस, गोकुल बुटेल ने पालमपुर लोक निर्माण विश्राम गृह में लावारिस पशुओं की समस्याओं को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बैठक की।
उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर चर्चा की और समस्या के स्थाई हल के लिये कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं के सड़कों पर आने से दुर्घटना हो रही हैं और किसानों के खेतों में भी लावारिस पशु नुकशान कर रहे हैं।
गौकुल ने पशुपालन अधिकारियों से जिला के गौसदनों और गौ अभ्यारणों की स्थिति तथा इनमें रखे पशुओं की संख्या की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि गायों का सड़कों पर होना चिंतनीय है और सरकार लावारिस पशुओं की समस्या से निजात के लिए विशेष प्रयास कर रही है।
उन्होंने अधिकारियों को लावारिस पशुओं को आश्रय देने के लिये गौसदनों और गौ अभ्यारणों पशुओं की संख्या बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने के आदेश दिए।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, कैटल प्रोटक्शन डॉ अनीश ने लावारिस पशुओं को सड़कों से हटाने पर रिपोर्ट गोकुल बुटेल को प्रस्तुत की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की “फॉर्च्युनर” गाड़ी दिल्ली से हो गई “चोरी “ : पत्नी मल्लिका नड्डा के नाम थी पंजीकृत

एएम नाथ। शिमला :   दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की लग्जरी कार ही चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फॉर्च्युनर कार नड्डा की पत्नी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनों को आग से बचाने के लिए बैठक आयोजित फील्ड स्तर पर सजग रहें अधिकारी- स्वाति डोगरा

एएम नाथ।  सरकाघाट, 24 अप्रैल।   भीषण गर्मी में वनों में आग लगने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वीरवार को एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन की ग्राम पंचायत शमरोड़ के गांव धर्जा में आयोजित दो दिवसीय महामई मेला संपन : मेल-मिलाप का साधन मेले एवं त्यौहार – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पुराने समय से ही मेले एवं त्यौहार मेल-मिलाप का साधन रहे हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CRS ऐप लॉन्च : जनगणना के लिए अमित शाह ने किया : जानिए घर बैठे कैसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली :  गृहमंत्री अमित शाह ने आज जनगणना भवन में नागरिक पंजीकरण प्रणाली यानि की CRS (Civil Registration System ) ऐप लॉन्च किया।  इस ऐप के जरिए कोई भी आम आदमी किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!