लाश पेट्रोल डालकर फूंकी : नौकरानी बोली- मैं तैयार हूं आ जाओ: पंजाब का व्यापारी कार में पहुंचा तो अपने जीजा से कत्ल करवा डाला

by

नवांशहर : जिला शहीद भगत सिंह नगर  में मशहूर किराना व्यापारी और नवांशहर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रवि सोबती (70) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस कत्ल की मास्टरमाइंड उनकी ही नौकरानी सोनम निकली, जिसने अपने जीजा और उसके दोस्तों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोनम, उसके जीजा सुरजीत और तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 12 दिसंबर की रात सोनम ने सोबती को फोन करके मिलने के बहाने महालों अंडरब्रिज के पास बुलाया. उसने बहाना बनाया कि उसे घर आने में डर लग रहा है, इसलिए वे उसे पिक कर लें. जब सोबती वहां पहुंचे, तो सोनम का जीजा और उसके साथी पहले से वहां छिपे थे. आरोपियों ने दातर (तेजधार हथियार) से उन पर ताबड़तोड़ वार किए. हमला इतना भयानक था कि सोबती के सिर और पैरों पर गहरे जख्म हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.ल।

हत्या के बाद आरोपियों ने इस कत्ल को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की. उन्होंने सोबती की कार को एक बिजली के खंभे से टकरा दिया. इसके बाद वे लाश को ठिकाने लगाने के लिए कार को बलाचौर की तरफ ले गए. रास्ते में कार खराब हो गई, तो आरोपियों ने पहले से लाए पेट्रोल को छिड़क कर लाश को आग लगा दी. पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी कार के अंदर थे और दो बाइक पर पेट्रोल लेकर पीछे चल रहे थे।

वारदात के बाद सोनम ने अपने फोन से सारी कॉल डिटेल्स और वॉट्सऐप चैट डिलीट कर दी थीं. हालांकि, साइबर सेल की मदद से जब डेटा रिकवर किया गया, तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं. कत्ल से ठीक एक घंटे पहले सोनम और सोबती के बीच करीब 8 बार बातचीत हुई थी. वह लगातार लोकेशन बदल रही थी ताकि सोबती को सुनसान जगह पर लाया जा सके।

एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि सोनम को एक महीने पहले ही घर में खाना बनाने के लिए रखा गया था. पूछताछ में सोनम ने आरोप लगाया कि सोबती की पत्नी बीमार रहती थी और सोबती उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे. इसी से तंग आकर उसने अपने जीजा को सब बताया और मिलकर कत्ल की प्लानिंग की. पुलिस फिलहाल इन दावों की जांच कर रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार व बाइक बरामद कर ली गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनवरी 2026 सत्र के लिए यूके स्टडी वीज़ा प्रवेश जारी – यूके स्टडी वीज़ा पर जाना चाहते है तो जनवरी 2026 के लिए करे अप्लाई : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़/ नवांशहर: : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीजे लगातार आ रहे हैं। जो लोग यूके स्टडी वीज़ा पर जाना चाहते हैं, वह जनवरी 2026 के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 दोस्‍तों की मौत का 1 म‍िनट 10 सेकंड का साहमने आया वीड‍ियो : हाथ में स‍िगरेट, कार की स्‍पीड 120 से ऊप

उदयपुर :    उदयपुर में गत शनिवार को कार एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत के पहले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की स्पीड 100,120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवान दिल्ली की रक्षा करे -जिसके पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने की कोशिश की, उसे ही बना दिया मुख्यमंत्री : स्वाति मालीवाल का तंज

 दिल्ली :  आतिशी के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर आप की पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने तंज कसा है. स्वाति मालीवाल ने इसे दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन बताया है....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 1638 सड़कें बन्द, भरमौर में ईयर लिफ्ट कर मशीन भेज कर खोली जाएगी सड़कें : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण विभाग को हुआ 23 सौ करोड़ का नुकसान : विक्रमादित्य सिंह एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हो रहा है।जगह जगह लैंडस्लाइड होने से प्रदेश में सड़कें...
Translate »
error: Content is protected !!