लाहौल स्पीति के लिए अटल जी ने सपना देखा नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया : जयराम ठाकुर

by

केंद्र सरकार की मदद पर आभार जताना सीखे कांग्रेस के नेता

हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार

एएम नाथ। लाहौल/केलांग :  प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाहौल में हुए विकास कार्यों के उद्घाटन के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेपी ने कहा था कि लाहौल आना मुश्किल है, जाना मुश्किल है।

उन्होंने यह भी कहा था कि इस हालात को बदलना होगा। उसके लिए उन्होंने काम शुरु किया। अटल टनल की शुरुआत की। 3300 करोड़ की लागत से इतनी ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने का सिलसिला शुरू हुआ। यह काम बहुत कठिन था लेकिन प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति ने यह काम पूरा करवाया। 2017 में सीएम बनने बाद जब मैं प्रधानमंत्री से मिला तो उन्होंने मुझसे कहा कि हर हाल में अटल टनल के काम को पूरा करना है।

उस समय सिल्ला नाला के पास कोई समस्या आई थी और काम रुका हुआ था। मैने उन्हें बताया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास आगे बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अटल जी का सपना प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। इस टनल ने लाहौल स्पीति की तो जिंदगी ही बदल दी। एक विजनरी नेता का यही काम होता है। आज की सुक्खू सरकार सिर्फ और सिर्फ काम बंद किए जा रही है। लाहौल के विकास के लिए भाजपा की पूर्व सरकार ने पचासों परियोजनाओं को मंजूरी दी और आज उनके काम पूरे हो गए हैं या अंतिम चरण में हैं। लाहौल स्पीति में पूर्व सरकार द्वारा खोले गए दर्जनों संस्थान सुक्खू सरकार ने बंद कर दिए। यह देने वाली नहीं जो पहले दिया है वह लेने वाली सरकार है।


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा लाहौल में किए जाने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के 150 करोड़ की सौगात मिलीं है लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से केंद्र सरकार का आभार तक नहीं जताया जाता है। आपदा हिमाचल को चार हजार करोड़ से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी 1 लाख 20 हजार से ज्यादा आवास दिए गए लेकिन प्रदेश सरकार आभार का एक शब्द नहीं कहती है उल्टा ही अपमानित करने वाली बातें करती हैं। यह रवैया ठीक नहीं है। नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल की कठिनाइयों को समझा और नॉर्थ ईस्ट की तरह ही हिमाचल को स्पेशल स्टेट्स दिया और अब हिमाचल के सभी प्रोजेक्ट्स में केंद्र 90फीसदी सहयोग देता है।
जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। स्पीति वैली में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर, आइस स्केटिंग रिंक और केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट की आवश्यकता थी और स्थानीय लॉगों की मांग पर मुख्यमंत्री रहते मैने इसकी घोषणा भी की थी। गए। अब केंद्र सरकार द्वारा सभी परियोजनाओं को मंजूर कर लिया है और किन्नौर में दो स्पोर्ट कॉप्लेक्स, स्पीति में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर के लिए 75 करोड़, आइस स्केटिंग रिंक के लिए 08 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पिछले दो दिनों में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय के मंत्री किरेन रिजिजू का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हिमाचल के ट्राइबल एरिया को चार दिन लगाकर गाड़ियों से हर जगह गयनौर हिमाचल के ट्राइबल क्षेत्रों को समझा। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धोखा :70 लाख रुपये खर्च कर लड़की बना -फिर शादी से मुकरा पार्टनर, गुस्से में उस्सकी कार को लगाई आग , दोस्त के साथ मरने का बनाया प्लान

 कानपुर  :  उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के को लड़के से प्यार हुआ। प्यार परवान चढ़ा तो इसमें से एक लड़के ने जेंडर चेंज करवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नावर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

सड़क, बागवानी, पर्यटन और शिक्षा को प्राथमिकता; नावर की 11 सड़क परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 100 करोड़ रुपये एएम नाथ।  नावर/शिमला, 10 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए विकास खण्ड सोलन में द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान

सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में 83.48 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विपक्ष से भाग रही, इसलिए महज़ चार दिन का सत्र रखा : जयराम ठाकुर

विधान सभा सत्र का समय बढ़ाए सरकार, जिससे जनता के मुद्दों पर हो सके बात सरकार को दो साल बाद आई अक़्ल, सुन्नी में एसडीएम ऑफिस बंद करने की कोशिश के बाद फिर खोला...
Translate »
error: Content is protected !!