लाॅरेंस के इंटरव्यू में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए हाईकोर्ट ने बनाई कमेटी

by
चंडीगढ़ : गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के पुलिस हिरासत में खरड़ के सीआईए स्टाफ थाने में हुए टीवी इंटरव्यू में पुलिस अधिकारियों की जांच के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रिटायर जस्टिस राजीव रंजन रैना की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है।
हाईकोर्ट ने जस्टिस रैना का नाम रिटायर जजों के पंजाब सरकार द्वारा सौंपे गए नामों में से चयनित किया है। हाईकोर्ट ने कहा कि जस्टिस रैना पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें कड़ी सुरक्षा और जांच के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं।
           बुधवार को पंजाब के एडवोकेट जनरल ने हाईकोर्ट को बताया कि पुलिस महानिदेशक प्रबोध कुमार की अगुवाई वाली एसआईटी की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि लॉरेंस के पुलिस हिरासत में हुए इंटरव्यू में कुछ पुलिस अधिकारियों की भूमिका सामने आई है। इसकी जांच को सरकार कमेटी बनाने जा रही है, पंजाब सरकार की ओर से जांच कमेटी के लिए कुछ नामों की सील बंद सूची कोर्ट में दाखिल की गई है। कोर्ट ने इसका अध्ययन करने के बाद इसे वापस लौटाते हुए रिटायर जस्टिस राजीव रंजन रैना को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा दिया। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक प्रबोध कुमार को लॉरेंस के इंटरव्यू के मामले में जांच की स्टेटस रिपोर्ट अगली सुनवाई को दाखिल करने के आदेश दिया है।
हाईकोर्ट ने सीनियर एडवोकेट राकेश कुमार नेहरा को कोर्ट की मदद के लिए कोर्ट मित्र नियुक्त किया है। पंजाब की जेलों में सुरक्षा उपकरणों को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 फरवरी तक का समय दिया है। और साथ ही केंद्र को जेलों में सुरक्षा उपकरणों को लेकर हर संभव मदद करने को कहा है। पुलिस महानिदेशक को अगली सुनवाई पर हलफनामा दाखिल कर बताना होगा कि लाॅरेंस को पुरानी एफआईआर में रिमांड लेते हुए 5 महीने तक खरड़ सीआईए स्टाफ में किस आधार पर रखा गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा दौरान गढ़शंकर शहर हर हर महादेव के जयघोषों से गूंजा

गढ़शंकर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर गढ़शंकर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर में भगवान शिव के जयघोषो हर हर महादेव से गूंज उठा तो शिव भक्त संकीतर्न करते हुए शहर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चुनाव की तारीखें घोषित : 12 नवंबर को मतदान , 8 दिसंबर को होगी वोटो को गिनती

नई दिल्ली :चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियां की घोषणा करते हुए 12 नवंबर को मतदान करने की एलान कर दी ही। चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तिथियों की...
article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर ने स्ट्रीट वेंडरों को कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूक किया

गढ़शंकर: शहर के मुख्य सडक़ों के निकट व मुहल्लों में सब्जी फल व अन्य खाने पीने के का समान वेचने वाले स्ट्रीट बेंडर के लिए पंजाब सरकर व राष्ट्रीय शहरी आजीवका मिशना तथा पीजीआई...
article-image
पंजाब , समाचार

एसएचओ करनैल सिंह ने लोगो को शांत किया, ओवरलोड बाहनों के खिलाफ कार्रवाई का दिया अश्वासन : मैहिंदवानी में हिमाचल में लगे उद्योग से आ रहे वाहन से गुस्साए लोगो ने किया जोरदार प्रर्दशन :

गढ़शंकर। गांव मैहिंदवानी में ओवरलोड वाहनों के गुजरने से गुस्साए लोगो ने देर शाम दो घंटे लगातार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। लोगो का कहना था कि लोग...
Translate »
error: Content is protected !!