लिखवाया माफीनामा : पुलिस प्रभारी ने चौकी ले जाकर युवक को मारे थप्पड़, फोन तोड़ा

by

रोहित भदसाली। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एक शख्स ने चौकी प्रभारी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं. पीड़ित ने कुछ अन्य लोगों के साथ एसपी मंडी से मुलाकात की और चौकी प्रभारी पर मारपीट के आरोप लगाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. दरअसल, मंडी के गांधी चौक के पास सिटी पुलिस चौकी है. आरोप है कि चौकी के प्रभारी ने एक व्यक्ति के साथ गाड़ी पार्क करने को लेकर गाली-गलौज की और बाद में पुलिस चौकी में पीड़ित की धुनाई भी कर डाली. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पुलिस अधिकारी जनता के साथ विनम्रता के साथ व्यवहार करता नजर नहीं आ रहा है. मामला अब एसपी मंडी के पास पहुंच चुका है और एसपी ने भी इस पर जल्द कार्यवाही करने की बात कही है.

पीड़ित पवन ठाकुर के अनुसार, वह पैलेस कालोनी मंडी के स्थाई निवासी हैं और बीते रोज दोपहर के समय वह जेल रोड़ में अपने भाई को खाने का टिफिन देने के लिए सड़क पर थोड़ी देर के लिए रुके, लेकिन इतने में ही वहां पर सिटी पुलिस चौकी प्रभारी एक अन्य पुलिस जवान के साथ आए और बदसलूकी की.

पीड़ित पवन ने एसपी से की शिकायत :   एसपी मंडी को दी गई शिकायत में पवन ठाकुर ने बताया कि उसके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और साथ ही गालियां भी निकाली. इसके साथ ही वीडियो बनाने पर फोन भी तोड़ दिया. इसके बाद पवन को चौकी में बुलाया गया और वहां भी गाली गलौच के साथ थप्पड़ भी मारे गए. पवन ठाकुर ने सिटी पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पर डरा-धमका कर माफीनाम लिखवाने के आरोप भी लगाए हैं.

एसपी से पीड़ितों ने की मुलाकात :  एसपी मंडी से मिले प्रतिनिधी मंडल ने एक स्वर में मनोज के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही तबादले की मांग उठाई है. शिकायत कर्ता के अनुसार यदि उन्हें पुलिस विभाग की ओर से न्याय नहीं मिलता तो वह कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे. जब इस बारे में एसपी मंडी साक्षी वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जाएगी और कानून के अनुसार उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत सरोल के पंचायत भवन का किया लोकार्पण

पंचायत भवन के धरातल तल के निर्माण कार्यों पर व्यय हुए 40 लाख एएम नाथ। चम्बा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत सरोल में 40 लाख...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सरकाघाट में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया : आपदा राहत के लिए 100 करोड़ रुपये, आपदा न्यूनीकरण एवं आजीविका सुरक्षा परियोजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये की घोषणा

नशा मुक्ति रोकथाम और पुनर्वास बोर्ड के गठन की घोषणा की 9,500 से अधिक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे, 200 नए सीबीएसई स्कूल खोले जाएंगे, सत्र के मध्य शिक्षकों की सेवानिवृत्ति नहीं होगी। सोलर...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं का अनोखा रिवाज – महिलाएं पांच दिन रहती बिना कपड़ों के : हिमाचल प्रदेश के पीणी गांव की अनोखी परंपरा

एएम नाथ। शिमला:  भारत एक ऐसा देश है जहां विविधताओं की कोई कमी नहीं है। हर राज्य, शहर और गांव में विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग निवास करते हैं, जिनकी अपनी विशेष परंपराएं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भावी युवा मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व : वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बना सकते हैं युवा : DC मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!