लिटिल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु 1 लाख रुपए का चैक सौंपा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए लिटिल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापकों ने हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आते हुए 1 लाख रुपए की राशि एकत्र की। यह सहायता राशि का चैक आज स्कूल प्रतिनिधियों ने सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल को सौंपा।

इस अवसर पर सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल ने स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल घड़ी में समाज के सभी वर्गों का सहयोग अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय आगे बढ़कर किया गया यह योगदान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी सहायता राशि पारदर्शिता से बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने समाज के अन्य वर्गों, संस्थानों और संगठनों से भी अपील की कि वे भी अपनी क्षमता अनुसार योगदान दें, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार पीछे न रह जाए।

स्कूल अध्यापकों ने कहा कि यह उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है कि आपदा की इस घड़ी में वे पीड़ितों के साथ खड़े रहें। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यों के लिए स्कूल हमेशा तत्पर रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल कालेज, बस स्टैंड और इंडोर स्टेडियम से हमीरपुर को मिलेगी नई पहचान

एएम नाथ। हमीरपुर 29 मार्च। विकास के विभिन्न मानकों में अव्वल रहने वाले जिला हमीरपुर में इस समय अरबों रुपये की परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। इनमंे से कुछ परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनसे...
पंजाब

टैंकर से शाहपुर घाटे में चिकनाहट वाला पदार्थ गिरा कर ट्रैफिक को बाधित करने के आरोप में चालक के खिलाफ मामला दर्ज

 गढ़शंकर – सड़क पर गाड़ी खड़ी कर ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई बलबीर सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो सगे भाइयों की मौत : अनियंत्रित होकर धामी-सुन्नी मार्ग से सैंज खड्ड में गिरा ट्रक

शिमला जिले की धामी-सुन्नी सड़क पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में गिर गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। हादसा रविवार रात करीब 1:00 बजे का बताया जा...
article-image
पंजाब

पौंग डैम से छोड़ा जाएगा पानी, घबराने की आवश्यकता नहीं: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, बाढ़ से निपटने के लिए मुकम्मल प्रबंध – बी.बी.एम.बी. की रूटीन कार्रवाई, जिला वासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
Translate »
error: Content is protected !!