लिव इन में रह रही उत्तर प्रदेश की 50 वर्षीय महिला की हत्या : हत्यारा ग्रिफ्तार

by

नाहन  :  जिला सिरमौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में हरियाणा के एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही उत्तर प्रदेश की महिला की रविवार रात को हत्या कर दी गई।पांवटा साहिब पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवी नगर में बीती रात 50 वर्षीय माला देवी निवासी उत्तर प्रदेश की उसी के पार्टनर शीशपाल निवासी इस्माइलपुर हरियाणा ने हत्या कर दी।

महिला की लाश  कमरे में मिली :  महिला की कमरे में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से आरोपित को दबोच लिया है। महिला की लाश को कब्जे में लेने से पहले पुलिस ने फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया।  बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष देवीनगर में एक किराये के मकान में 12 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला की लाश उसी कमरे से बरामद हुई है, जहां वह अपने पार्टनर के साथ रहती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि माला देवी के पति की मृत्यु 15 वर्ष पहले हो गई थी, जिसके बाद से वह शीशपाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

अकसर लड़ते रहते थे दोनों :  आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह जोड़ा अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता था। अकसर इनके कमरे से शोर सुनाई देता था।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। दोनों काफी समय से पार्टनर की तरह रह रहे थे। आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम...
article-image
पंजाब

बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक 4 अगस्त को जालंधर में – पंजाब सरकार तरक्की के मॉडल को लागू करने में विफल रही है – जसवीर सिंह गढ़ी  

गढ़शंकर, 3 अगस्त : आज बहुजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के नेतृत्व में विधानसभा गढ़शंकर और विधानसभा चब्बेवाल की लीडरशिप की बैठक गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास बंगा चौक  गढ़शंकर में हुई। ...
article-image
पंजाब

दशहरे के मेले की तैयारियों संबंधी डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने की श्री राम लीला कमेटी के साथ बैठक

संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियों संबंधी दिए निर्देश,  4 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री जिंपा तैयारियों की करेंगे समीक्षा भंगी चोअ की सफाई व काजवे की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश की हिमाचल प्रदेश में चेतावनी…3 दिन तक खराब रहेगा मौसम: कई सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का ताजा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक, अगले दो दिन तक हिमाचल के कई हिस्सों में...
Translate »
error: Content is protected !!