लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव आप सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगा साबित – महिलाएं पिछले तीन साल से हर महीने एक हजार रुपये मिलने का इंतजार कर रही : : रविंदर दलवी

by

गढ़शंकर।   लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव आप सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। यह शब्द अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी रविंदर दलवी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के निवास पर पत्रकारों से बातचीत दौरान कहे। उन्होंने कहा कि समूची कांग्रेस एकजुट होकर लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव लड़ेगी और कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून एवं सुरक्षा की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के राज में नशाखोरी और गैंगस्टर लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पिछले तीन साल से हर महीने एक हजार रुपये मिलने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संपर्क सड़कों की हालत बदतर है, विकास का कोई नामोनिशान नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सोई हुई आम आदमी पार्टी सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देकर भारत भूषण आशु को सफल बनाएंगे। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल, चौधरी बलविंदर सिंह बिट्टू, अशोक कुमार, हरप्रीत सिंह नगर पार्षद, राजीव बुधवार, मंजीत सिंह, रोहित कुमार, नीटू चौधरी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर पंकज कृपाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविन्द्र दलवी को स्मृति चिन्ह व दोशाला भेंट कर सम्मानित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Police arrested a person with

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 7 : Mahilpur police arrested a person with three stolen motorcycles and started further action. According to the information, SHO Palwinderpal Jeet Singh said that on the information of the informer, police...
article-image
पंजाब

किसान की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से की हत्या

माहिलपुर- गांव टूटोमजारा के 79 वर्षीय किसान की अज्ञात बदमाशों ने निर्ममता से हत्या कर दी। मृतक हरभजन सिंह के पुत्र मनदीप सिंह व भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात उसके पिता...
article-image
पंजाब

श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल के लिए गढ़शंकर से हैबोवाल तक की सडक़ की सरकार तुरंत रिपेयर करवाये : बोपाराय

नंबरदार बलवीर सिंह मैगा को जाट महासभा का जिला महासचिव किया नियुक्त गढ़शंकर। आल इंडिया जाट महासभा दुारा समाज में विभिन्न वर्गो में आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए लगातार और जाट महासभा के संगठन...
article-image
पंजाब

कोट फतूह़ी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया दशहरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला हुशियारपुर के गांव कोट फतूह़ी में स्थानीय नगरवासियों, प्रवासी भारतीयों और आसपास की संगतों के सहयोग से रामलीला प्रबंधक समिति की ओर से दशहरा पर्व महान श्रद्धा और उत्साह के...
Translate »
error: Content is protected !!