लेक्चरार पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत : शिक्षा के क्षेत्र के इलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा कर क्षेत्र में अपनी अलग किस्म की पहचान की स्थापित

by

गढ़शंकर । सरकारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी, गुरुबिशन पुरी (भवानीपुर) में बतौर लेक्चरार तैनात पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे है। इस दौरान उन्हीनों शिक्षा के क्षेत्र के इलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा कर क्षेत्र में अपनी अलग किस्म की पहचान स्थापित करते हुए जरूरतमंद बच्चों को उनकी पढ़ाई पूरी करने के लिए निरंतर योगदान दिया।
लेक्चरार पवन कुमार शर्मा का जन्म 5 अप्रैल 1967 को बीत इलाके के झोनोवाल गांव में पिता भगत राम शर्मा और माता शीला देवी के घर हुआ था। पवन कुमार शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की और स्कूल में टॉप किया। बाद में उन्होंने बीएससी नान मेडिकल आरके आर्य कॉलेज, नवांशहर से की और डीएवी कालेज होशियारपुर से बीएड तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमए की डिग्री प्राप्त की। पवन कुमार शर्मा ने 7 अप्रैल 1994 को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कुल, बीनेवाल में बतौर साइंस अध्यापक तैनात हुए । 25 नवंबर 2024 को अध्यापक से लेक्चरार पदोन्नत होने के बाद सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुबिशन पुरी (भवानीपुर) में पंजाबी लेक्चरर के पद का कार्यभार संभाला। पवन कुमार शर्मा को उनकी सेवा के दौरान तीन बार शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार आईएएस द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा एक बार डीसी होशियारपुर द्वारा भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। लेक्चरार पवन कुमार शर्मा को सेवाकालीन प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पवन कुमार शर्मा द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषयों साइंस और पंजाबी में करीब बीस विद्यार्थियों से ज्यादा ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
इसके इलावा बीत भलाई कमेटी में लंबे समय तक बिभिन्न पदों पर काम करते हुए इलाके की समस्यायों के समाधान और इलाके के विकास के लिए काम किया और वॉइस ऑफ द पीपल में बतौर को कन्वीनर काम करते हुए ब्लड डोनेशन के कैंप लगवाए और कोरोना के दौरान घर घर तक राशन और सब्जियां पहुंचाने का काम तथा मास्क शहर और गांवों में वितरित कर समाज प्रति अपनी भूमिका को अग्रणी होकर निभाया।
अब 31 वर्ष 1 माह की बेदाग सेवा के बाद पवन कुमार शर्मा 30 अप्रैल को सेकेंडरी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर से लेक्चरर के पद से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर समस्त स्टाफ द्वारा विदाई पार्टी का विशेष आयोजन किया जायेगा। जिसमें इलाके के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
फोटो : पवन शर्मा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पिछली भाजपा ने सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती घोटाला, 100 करोड़ रुपये का खनन घोटाला तथा 2500 करोड़ का क्रिप्टो करंसी घोटाला हुया -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

जिला हमीरपुर के प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने जारी किए 14 करोड़ रुपये, शहर में बिजली तारों को भूमिगत करने के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल मंगला के मेधावी विधायक नीरज नैय्यर ने नवाजे : लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम बेहद जरूरी – मेधावी विधायक

एएम नाथ। चंबा, 27 दिसंबर : विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक नेय्यर...
article-image
पंजाब

अब अकेली महिलाओं का पाकिस्तान जाना होगा मुश्किल : एसजीपीसी बनाएगी नया नियम

अमृतसर। पाकिस्तान गई पंजाब की सरबजीत कौर के ‘लापता’ होने और वहां इस्लाम कबूल कर निकाह करने की खबर के बाद एसजीपीसी अब महिला श्रद्धालुओं के लिए सख्त नियम लाने जा रही है। शिरोमणि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कसारू पंचायत में ‘सरकार जनता के घर द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन; मंत्री राजेश धर्मानी ने बिजली, पानी, और सड़कों से जुड़ी दर्जनों समस्याएं सुनी

रोहित भदसाली।  कसारू, 26 अक्टूबर – कसारू पंचायत में आज ‘सरकार जनता के घर द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!