लेफ्टिनेंट जनरल चांदपुरिया ने पैसको कर्मचारियों से मुलाकात कर किया उनका उत्साहवर्धन : डीजीएम पैसको मेजर रितिका ने पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी पहलुओं की दी जानकारी

by
 लगभग 1700 एक्स सर्विसमेन पंजाब सरकार की विभिन्न परियोजनाओं में कर रहे सेवा
होशियारपुर, 25 नवंबर ; लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया (एवीएसएम, वीएसएम) ने हाल ही में अपने होशियारपुर दौरे के दौरान पंजाब एक्स सर्विसमेन कॉरपोरेशन (पैसको) के कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डिप्टी जनरल मैनेजर (पैसको) मेजर रितिका शर्मा (रिटा.) ने लेफ्टिनेंट जनरल चांदपुरिया को संक्षेप में अवगत करवाया कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों के पुनः रोजगार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में पैसको द्वारा कंडी क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों को उनके घर के निकट रोजगार उपलब्ध करवाकर उनके कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

मेजर रितिका शर्मा ने बताया कि पैसको का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक तथा सुरक्षित रोजगार उपलब्ध करवाना है, जिससे वे अपनी कौशल क्षमता का उपयोग करते हुए राज्य के विकास में भागीदार बन सकें। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा लगातार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि तैनात कर्मचारी बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाओं के साथ अपनी सेवाएं दे सकें।

लेफ्टिनेंट जनरल चांदपुरिया ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि होशियारपुर कार्यालय के अंतर्गत गुरदासपुर और पठानकोट के एक्स सर्विसमेन के पुनः रोजगार की जिम्मेदारी भी निभाई जा रही है। वर्तमान में लगभग 1700 कर्मचारी पंजाब सरकार के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में तैनात हैं और पूरी मुस्तैदी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने पैसको द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज और राज्यहित के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने विभिन्न सेवाओं की फीस में की बढ़ोतरी

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 25 जून। विदेश यात्रा, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट...
article-image
पंजाब

नजायज माईनिग को लेकर एसडीएम गढ़शंकर की अध्सक्षता में हुई रिवियू मीटिंग

गढ़शंकर : तहसील गढ़शंकर में अवैध माईनिंग को लेकर एसडीएम गढ़शंकर जशनप्रीत कौर की अध्यक्षता में रिवियू मीटिंग हुई। जिसमें उपमंउल अफसर कम सहायक जिला माईनिंग अफसर गढ़शंकर पवन कुमार ने बताया कि गैर...
article-image
पंजाब

12 किलो हेरोइन के बरामद 3 गिरफ्तार : डीजीपी गौरव यादव

अमृतसर । पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय लिंक...
article-image
पंजाब

मिल मालिकों की हड़ताल खत्म, धान खरीद का रास्ता साफ

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज राज्य सरकार की ओर से राइस मिल मालिकों की सभी जायज मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!