लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख : सरकार ने किया ऐलान

by

नई दिल्ली :  भारतीय सेना के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

रक्षा क्षेत्र में एक लंबा और शानदार अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सेठ 30 जून से अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह जनरल के स्थायी रैंक के साथ 30 जून, 2026 को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे. बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नए सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक होगा।

धीरज सेठ पुणे स्थित खड़कवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं. दिसंबर 1986 में उन्हें बख्तरबंद कोर में कमीशन मिला था। उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में बख्तरबंद रेजिमेंट, विकसित क्षेत्र में बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी बल की कमान संभाली है।  लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नति के बाद, उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली और बाद में दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अभियानों की देखरेख की।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल और उनके नेता भ्रष्टाचार में डूबे : कांग्रेस का पाक प्रेम देश के लिए खतरा, कांग्रेस ने पहले पंजाब को बांटा, अब देश को बांटना चाहती है : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के लिए मांगे वोट गढ़शंकर, 29 मई : श्री अन्नदपुर साहिब लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार. सुभाष शर्मा के पक्ष में भाजपा विधानसभा...
article-image
पंजाब

बुड्‌डा नाला में व्यक्ति का शव तैरता मिला : 3 घंटे बाद लोगों ने खुद रस्सी डालकर शव को बाहर निकाला

लुधियाना : लुधियाना में सोमवार को बाजवा नगर स्थित बुड्‌डा नाला में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। लोगों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 महीने में कांग्रेस सरकार की विदाई तय…राहुल गांधी का तथाकथित ठका-ठक मॉडल पूरी तरह फेल : तरुण चुग

एएम नाथ । शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार...
article-image
पंजाब

टिप्पर से भिड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग : ड्राइविंग सीट पर युवक की मौत

अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास दर्दनाक हादसा; टक्कर के बाद टिप्पर चालक फरार, दमकल की देरी पर लोगों में रोष अमृतसर। अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे...
Translate »
error: Content is protected !!