लॉरेंस का भाई अनमोल भी कीनिया में हिरासत में

by

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल केस में गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल को भी कीनिया में हिरासत में लिया जा चुका है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरूवार को इसकी पुष्टि की। अनमोल भी मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड है। इससे पहले मूसेवाला के भांजे सचिन थापन को भी हिरासत में लिया जा चुका है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड में अजरबैजान और कीनिया में एक-एक संदिग्ध आदमी हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के अफसरों के संपर्क में हैं। इसमें कानूनी कार्रवाई चल रही है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने पंजाब पुलिस से इन दोनों की क्रिमिनल हिस्ट्री मांगी थी, ताकि इन्हें भारत लाया जा सके। लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन मूसेवाला के कत्ल से पहले विदेश भाग गए थे। लॉरेंस ने ही उन्हें फेक पासपोर्ट बनाकर फरार करवाया था। यह दोनों पहले नेपाल गए। उसके बाद कनाडा और दुबई गए। वहां से सचिन थापन अजरबैजान गया तो उसे वहां हिरासत में ले लिया गया। अनमोल वहां से कीनिया भागा, उसे भी वहां पकड़ा जा चुका है। दोनों ने फर्जी नाम-पते से पासपोर्ट बनवाया था। मूसेवाला हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक अनमोल और सचिन थापन कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के टच में थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नरिंद्र घागों को आप के एससी विंग का प्रदेशिक सयुक्त सचिव नियुक्त किया

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी दुारा  विधानसभा हलका गढ़शंकर से संबंधित नरिंद्र कुमार घागो को एससी बिंग पंजाब का सयुंक्त सचिव, पहलवान मनप्रीत सिंह रोकी को एससी विंग का जिलाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह मुगोवाल को किसान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुका नहीं पाऊंगा यह कर्ज, जान बचाने वाले ASI की तस्वीर शेयर कर भावुक हुए सुखबीर सिंह बादल

अमृतसर :   स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। उन्होंने अपनी जान बचाने वाले दो पुलिस अधिकारियों को गले लगा लिया।...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा ने दिया अब झटका : 30 हजार से अधिक डिपोर्ट वारंट जारी, अमेरिका के बाद अब कनाडा भी अवैध प्रवासियों पर सख्त

चंडीगढ़ । अमेरिका के बाद कनाडा ने भी अपने यहां अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने देशभर में उन...
article-image
पंजाब

आज शाम 7 बजे बजेगा सायरन, 8 बजे होगी बिजली गुल – डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 7 मई: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के मद्देनजर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आज  बुधवार 7 मई को...
Translate »
error: Content is protected !!