लॉरेंस बिश्नोई के साथ इतना बड़ा काफिला चलता- ये कैसे मुमकिन कि एसएसपी को इसकी खबर न हो – एसएसपी और एसपी के खिलाफ कोई कारवाई ना करने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

by

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस कस्टडी में इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने छोटे अफसरो पर कार्रवाई करने की बात कही, मगर मोहाली के एसएसपी और एसपी के विरुद्ध कोई कदम न उठाने पर नाराजगी जताई।

अदालत ने कहा कि लॉरेंस की हिरासत केवल दिखावे की थी, जबकि उसे पंजाब में स्टेट गेस्ट जैसी सुविधाएं मिल रही थीं। कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया कि वे एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी और एसपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करें, अन्यथा कोर्ट खुद निर्देश जारी करेगा। जज अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल और जस्टिस लपिता बनर्जी की पीठ ने डीएसपी और कांस्टेबलों के निलंबन की जानकारी मिलने पर सवाल उठाया कि मोहाली के तत्कालीन एसएसपी और एसपी के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

पंजाब के एजी ने बताया कि एसएसपी को इस प्रकरण की खबर नहीं थी, जिस पर पीठ ने सवाल किया कि जब विश्नोई के साथ इतना बड़ा काफिला चलता है, तो ये कैसे मुमकिन है कि एसएसपी को इसकी खबर न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख की ड्रग मनी बरामद

अमृतसर :  अमृतसर पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बार फिर से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों रुपये...
article-image
पंजाब

बूटा सिंह पर टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच वडिंग ने अनुसूचित जाति आयोग में पेशी से छूट मांगी

चंडीगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत बूटा सिंह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बृहस्पतिवार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग...
article-image
पंजाब

पांवटा साहिब की बेटी डॉ. सना खान ने अमेरिका में रचा नया मुकाम

एमोरी यूनिवर्सिटी में कैंसर रिसर्च के लिए चयन, हिमाचल का नाम किया रोशन कैंसर शोध के जरिए मानवता की सेवा का सपना अब होगा साकार एएम नाथ। पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू मेरी बात सुन लेते तो आज सरकार संकट में नही होती, भाजपा में नहीं जायेंगे : प्रतीभा सिंह

दिल्ली गए हैं विक्रमादित्य सिंह, पार्टी हाई कमान से भी कर सकते हैं मुलाकात एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश में चल रहा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते...
Translate »
error: Content is protected !!