लॉरेंस बिश्नोई गैंग गिरोह का मुख्य शूटर की हत्या : हत्यारों ने हाथ-पांव बांधकर गोलियों से छलनी किया फिर लगा दी आग

by

नई दिल्ली :   लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य की हरियाणा में हत्या हो गई है। इसकी पहचान राजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बिश्नोई गिरोह का मुख्य शूटर था।  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारों ने हाथ-पांव बांधकर राजन को गोलियों से छलनी किया फिर आग लगा दी। उसका शव यमुनानगर से बरामद किया गया। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला था। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड में संदिग्ध गुर्गों का संबंध बंबीहा गिरोह से है। उन्होंने अर्शदीप उर्फ अर्श दल्ला के आदेश पर राजन की हत्या की साजिश रची थी। अर्श दल्ला 2020 में भारत से भाग गया था। वह दिल्ली पुलिस, पंजाब पुलिस और NIA  का वांडेट अपराधी है। वह वर्तमान में कनाडा में है।

बंबीहा गिरोह ने ली राजन की हत्या की जिम्मेदारी :   कुख्यात गैंगस्टर लकी पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजन की हत्या की जिम्मेदारी ली है। वह बंबीहा गिरोह का सदस्य है और आर्मेनिया में रहता है। उसके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि दोनों गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। बंबीहा गैंग ने राजन की हत्या को बदले की कार्रवाई बताया है।

बिश्नोई गैंग ने की थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या :   बंबीहा गिरोह ने सोशल मीडिया पर बार-बार लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को खुलेआम चुनौती दी है। गिरोह ने कहा है कि बिश्नोई गैंग ने “बिना किसी गलती के” सिद्धू मूसेवाला को मार डाला। मई 2022 में मोहाली में प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उसकी हत्या विक्की मिद्दुखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए की गई थी।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजन की हत्या गैंगस्टर सुखदूल सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए की गई। सुखदूल खालिस्तानी आतंकवादी अर्श दल्ला का करीबी सहयोगी था। वह भारत में वांटेड था। सितंबर 2023 में कनाडा के विन्निपेग शहर में उसकी हत्या कर दी गई थी। बंबीहा गिरोह के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, “हमने सुक्खा की हत्या का बदला ले लिया है। जल्द ही, सभी को जवाबदेह ठहराया जाएगा।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी पंचतत्व में विलीन हो गये  -संत समाज के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया

गढ़शंकर, 7 नवम्बर: महान फकीर डेरा खुशी पद्दी के संचालक श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी आज अपनी धार्मिक सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार उनके...
article-image
पंजाब

सोने के बिस्कुट और 1-1 किलोग्राम की दो ईंटें : ग्रिफ्तार आईएएस संजय पोपली के घर से

चंडीगढ़ : आईएएस संजय पोपली भ्रष्टाचार मामले में बुरी तरह घिर गए हैं। पंजाब विजिलैंस को आईएएस संजय पोपली की चंडीगढ़ रिहायश से 12 किलोग्राम सोना एवं 73 कारतूस मिले हैं। इसमें सोने के...
article-image
पंजाब

Religious ceremony organized

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.25 :   Sant Baba Ramesh Singh Ji organized a simple but impressive religious program with the help of all Sangats, in which especially Sant Mahapurah  participated and delighted the Sangats with Gurbani Kirtan...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस नहीं ले पाया और हो गया बेसुध : चिकन खाते समय अचानक गले में हड्डी गई फंस – मौत

चुराह (पांगी) में एक व्यक्ति की गले में चिकन की हड्डी फंसने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर के समय घटी। व्यक्ति दोपहर का भोजन करने के लिए अपने क्वार्टर में गया। सुबह...
Translate »
error: Content is protected !!