लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा: सांसद मनीष तिवारी

by

गांव रसूलपुर की बाल्मीकि धर्मशाला के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट दी
रोपड़/मोरिंडा, 19 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि वह लोकसभा क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं और रहेंगे। वह गांव रसूलपुर में बाल्मीकि धर्मशाला के लिए तीन लाख रुपये की ग्रांट देने के अवसर पर संबोधित रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कहा था कि युवाओं को एक करोड़ नौकरियां दी जाएंगी और हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजे जाएंगे, लेकिन अब तक किसी भी युवा को रोजगार तो दूर फूटी कौड़ी नहीं मिली। सांसद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं, ताकि हम भारत के भविष्य को सुरक्षित रखने में सफल हो सकें।
समारोह में बलजिंदर सिंह डायरेक्टर वेरका प्लांट मोहाली, लंबदार गुरदीप सिंह डायरेक्टर पीएडीबी, कुलदीप सिंह ओइंद, दलजीत सिंह मिंटा तूर, रुलदा सिंह सरपंच, बलवीर सिंह सरपंच मनखेरी, सुरमुख सिंह पंच, मोहन सिंह रत्तू, बहादुर सिंह नंबरदार, भोला सिंह पंच आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेंशनर्स नेताओं ने अस्थायी टीचर्स पर संगरुर में किये लाठीचार्ज की निंदा की

गढ़शंकर :3 जुलाई : पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के गढ़शंकर ब्लाक की मासिक मीटिंग सरुप चंद तहसील महासचिव की प्रधानगी में गांधी पार्क गढ़शंकर में बुलाई गई। मीटिंग में पहले मुलाजम व पेंशनर्स राज्य...
article-image
पंजाब

तलाश रही थी पुलिस, कार को रोकने की कोशिश की, तो पुलिस पर चला दीं गोलियां : पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में लगी गोलियां

मोहाली :  पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान दोनों की पहचान राजपुरा के प्रिंस उर्फ परमवीर तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बृंदावन से फर्जी वीजा से कनाडा भेजने वाले दम्पत्ति को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा, 04 मार्च । फर्जी वीजा तैयार कर कनाडा भेजने के आरोपित दम्पत्ती को पंजाब पुलिस ने वृंदावन में दबिश देकर दबोचा है। कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर अवैध इमीग्रेशन...
Translate »
error: Content is protected !!