लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन 3 जनवरी से आरंभ किया जाएगा- संजय कुमार

by
भोरंज 29 दिसंबर। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को यहां भोरंज विस क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें क्षेत्र के मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन 3 जनवरी से आरंभ किया जाएगा। एसडीएम ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। भौतिक सत्यापन के दौरान सेक्टर अधिकारी इन सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। कोई भी मतदान केंद्र जीर्ण-शीर्ण स्थिति में नहीं होना चाहिए। वहां बिजली, पानी, शौचालय और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए।
बैठक में तहसीलदार राहुल शर्मा, निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के चांदना गांव में घर से साढ़े 7 किलो चरस बरामद

एएम नाथ। शिमला :   शिमला के चौपाल उपमंडल के कुपवी थाना के तहत धार चांदना गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से साढ़े सात किलो से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में एक साल में ही शामिल हुए सुक्खू: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालटी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार खेल के मैदान, शौचालय, हैंडपंप और अन्य कार्याें के लिए बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया हमीरपुर 30 दिसंबर।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : नशे से दूर रहने के लिए युवाओं व बच्चों को किया जागरूक

सुंदरनगर, 26 जून :   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर एडवांस टेक्नोलॉजी संस्थान पुंघ के युवाओं व बच्चों को तंबाकू गुटखा व नशीले पदार्थ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने शेर लुहारा पंचायत में सुनीं जन समस्याएँ : कहा – जन सेवा ही मेरा संकल्प

स्थानीय मुद्दों के त्वरित निवारण के दिए निर्देश राकेश शर्मा, देहरा/तलवाड़ा :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज शेर लुहारा पंचायत का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!