लोक निर्माण मंत्री ने गानवी का दौरा कर लिया नुकसान का जायजा : गानवी में जल्द स्थापित होंगे 2 लकड़ी के पुल – विक्रमादित्य सिंह*

by
शिमला, 03 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर क्षेत्र के गानवी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि गानवीमें भारी बारिश से लगभग 14 घरों, पैदल पुल और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
विक्रमादित्य सिंह ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की तथा हर संभव सहायता मुहैया करने का आश्वासन दिया।
लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को गानवी में 2 लकड़ी के पुल स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रभावितों की समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रामपुर नंद लाल, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानो शौकत से शुभारंभ : पहले दिन हुए मुकाबलों में खालसा कॉलेज गढ़शंकर, पद्दी सूरा सिंह और पनाम ने एकतर्फा  की जीत दर्ज

टूर्नामेंट का उद्घाटन शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा ने किया ग्रामीण स्तर मैचों के मुकाबलों में गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 21वें राज्य स्तरीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ABVP के गौरव वीर सोहल बने अध्यक्ष : गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत की हासिल

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में एबीवीपी की ओर से जीत दर्ज कर ली गई है। पहली बार एबीवीपी से गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं, वाइस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धरवाला में कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चम्बा के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत सेरी और जौणाजी में ‘सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम’ की डॉ. शांडिल ने की अध्यक्षता : जौणाजी में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आंगनवाड़ी केन्द्र डयारग बुखार का किया शिलान्यास

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेरी में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!