लोक निर्माण मंत्री ने ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

by

युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : विक्रमादित्य सिंह

नरेंद्र भारती। मंडी :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास के दौरान पहले दिन सुंदरनगर के समीप खिलड़ा स्थित ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष की मेहनत ही सफलता की कहानी लिखती है और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाला युवा किसी भी चुनौती को पार कर सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है और युवा शक्ति प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना कर रहा है। बेमौसमी वर्षा और बदलते मौसम का असर विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि और बागवानी पर पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में विकास की दिशा तय करते समय नई तकनीक को अपनाते हुए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि विकास विनाश में न बदले। उन्होंने कहा कि मानव निर्मित आपदाओं को रोकने तथा सतत विकास को अपनाना समय की आवश्यकता है।
मंत्री ने कहा कि हिमाचल पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है और यदि हमें आगे बढ़ना है तो प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि इंजीनियरिंग तथा अन्य तकनीकी क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीकों को अपनाकर प्रदेश के विकास में योगदान दें।
विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर पूछा जाता है कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया, जबकि मंडी का पंडोह डैम जैसे बड़े प्रोजेक्ट स्वयं इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में इसरो, एम्स और आईआईटी जैसे विश्वस्तरीय संस्थानों की नींव रखी गई, जिनकी बदौलत आज भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नई तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ एमओयू किया गया है, ताकि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण, कटिंग, कलवर्ट और ड्रेनेज आदि कार्य वैज्ञानिक तरीके से किए जा सकें और भविष्य में नुकसान की आशंका कम हो।
इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, पंजाबी तथा धार्मिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रबंध निदेशक नरेश चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि प्रधानाचार्य विवेक कुमार गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
समारोह में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चेत राम ठाकुर, एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष हरिंदर सेन, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता गलत जानकारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कर रहे गुमराह – मुख्यमंत्री सुक्खू

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री ने दीं कई सौगातें , बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग के नए उप-मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया बड़सर-शाहतलाई सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का किया लोकार्पण,  सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह के जन्म दिन के उपलक्ष्य में युवायों को स्पोर्ट्स किटें की वितरित

ऊना : शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली मजारा के चैयरमैन जोराबर सिंह सिंह व प्रधान जरनैल सनोली नेशहीद भगत सिंह के जन्म दिन के उपलक्ष्य में युवाओं को बालीवाल की खेल सामग्री की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक : फ्लाईओवर पर हुआ मौत का तांडव

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अंबरनाथ फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम को हुए एक दुखद हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी ऊर्जा को नशे में नहीं, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं युवा : DC हेमराज बैरवा

उपायुक्त ने तंगरोटी में आयोजित एंटी-चिट्टा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। धर्मशाला, 11 दिसम्बर: उपायुक्त हेमराज वैरबा ने आज विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत तंगरोटी खास में आयोजित एंटी-चिट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!