लोक सभा चुनावों में 13- 0 के साथ जनादेश हासिल करके राज्य में इतिहास रचा जायेगा : धमकियां मुझे लोगों की सेवा करने से नहीं रोक सकती : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by

चंडीगढ़:  कुछ कट्टड़पंथी ताकतों द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकी से निडर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के रखवाले हैं और ऐसीं धमकियां उनको इस नेक काम से नहीं रोक सकतीं।  यहां नौजवानों को नौकरियों सम्बन्धी नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर करवाए समारोह से एक तरफ़ पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धमकियां राज्य सरकार की तरफ से पंजाब विरोधी मंसूबों को नाकाम करने के लिए अपनाई गई नीति का कुदरती नतीजा हैं।

उन्होंने कहा कि यह लोग राज्य की अमन शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं परन्तु हमारी सरकार इन विघनकारी ताकतों को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरहदी राज्य होने के नाते राज्य के अंदर से और बाहर से ऐसीं चुनौतियों का सामना कर रहा है और वह बिना झुके ऐसीं धमकियों का बहादुरी से सामना करेंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पंजाब विरोधी मंसूबों के मुख्य साजिशकर्ता विदेशों में पनाह ले चुके हैं परन्तु हम उनको वापस लाने और उनके गुनाहों की सजा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ख़ौफ़नाक अपराधियों को पनाह देने वाले देशों को भी विश्व शांति के बड़े हित में इन कट्टर अपराधियों को राज्य में वापस भेजना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारत सरकार को भी चाहिए कि ऐसे घृणित अपराधियों को देश वापस लाकर देश के कानून अनुसार सज़ाएं दिलाईं जाएँ।

कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने उन को ‘भगौड़ा’ करार दिया, जो बिजली मंत्री के पद की पेशकश किये जाने पर ड्यूटी निभाने से भाग गया था। उन्होंने कहा कि अब जब राज्य सरकार ने प्राईवेट थर्मल पावर प्लांट खरीद कर उल्टा रुझान शुरू कर दिया है तो सिद्धू बेबुनियाद और भ्रामक बयानबाज़ी कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कांग्रेसी नेता को याद दिलाया कि ‘थोड़ा ज्ञान ख़तरनाक है’ और कहा कि पूर्व संसद मैंबर को कोई भी बयान देने से पहले तथ्यों की पड़ताल करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब आने वाले आम मतदान में सभी 13 लोग सभा सीटों हमारी झोली डाल कर अन्यों के लिए एक प्रकाश स्तंभ बन कर उभरेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की भलाई के लिए शानदार काम किये हैं, इसलिए जनता एक बार फिर हमारे साथ खड़ी होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 13- 0 के साथ जनादेश हासिल करके राज्य में इतिहास रचा जायेगा। उन्होंने कहा कि 13 सीटों पर राज्य सरकार की जन हितैषी नीतियों के हक में जनादेश आऐगा और विरोधी पक्ष के पंजाब विरोधी स्टैंड को लोग बुरी तरह नकार देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिमला के तीन निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान – हालात सामान्य : अभिभावकों और बच्चों में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :शिमला के तीन निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर से स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया....
article-image
पंजाब

सीएम मान के पूर्व ओएसडी और पूर्व सांसद जगमीत बराड़ सहित 4 बड़े नेता बीजेपी में शामिल

चंडीगढ़. पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लक्ष्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी को बड़ी मजबूती मिली, जब पूर्व कांग्रेस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैकस रैकट का भंडाफोड़ : 6 महिलाओं सहित 11 लोगो को गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफतार – सैकस रैकट को गढ़शंकर का एक व्यकित अपने घर में नवांशहर के मुबारिकपुर की महिला के साथ मिलकर चलाता था

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने कल रात गढ़शंकर के पैसरियां मुहल्ले में रेड कर एक मकान में लंबे समय से चल रहे सैकस रैकट का भंडाफोड़ करते हुए छे महिलाओं सहित 11 लोगो को ग्रिफतार...
article-image
पंजाब

Only the One Who Suffers

Khanna Visits Flood-Affected Areas of Tanda Thanks Organizations and Individuals Helping Flood Victims Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept. 6 : Former Member of Parliament Avinash Rai Khanna visited the flood-affected areas of Tanda constituency. After witnessing the plight...
Translate »
error: Content is protected !!