लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है सुक्खू सरकार- सरकार की निष्क्रियता से अब एसेंशियल ड्रग्स सप्लाई रुकने के बन रहे हालात : जयराम ठाकुर

by
केंद्र द्वारा एनएचएम के तहत भुगतान करने के बाद भी सरकार नहीं दे रही है दवा सप्लायरों को पैसा
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर तरह से व्यवस्था पतन पर उतारू है। सरकार जिस रवैए पर चल रही है उससे बहुत जल्दी जानलेवा और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के इलाज पर संकट आ सकता है, जिससे इलाजरत मरीजों के प्रोटोकॉल की दवाएं भी उन्हें समय से नहीं मिल पाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। एनएचएम और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत नि:शुल्क दी जा रही दवाओं की आपूर्ति भी अब संकट में है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा पैसा दिए जाने के बाद भी सुक्खू सरकार द्वारा दवा सप्लायरों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में दवा सप्लायर अब एसेंशियल ड्रग लिस्ट में आने वाली दवाओं की सप्लाई 31 दिसंबर से रोकने की बात कर रहे हैं। अगर दवा सप्लाई रुकी तो अस्पताल पहुंचने वाले लोगों पर आफत आनी तय है। सरकार ने हिम केयर और आयुष्मान का बजट भी रोक रखा है जिसकी वजह से हार्ट के ऑपरेशन भी रोके जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे बजट को भी राज्य सरकार क्यों खर्च नहीं कर रही है यह समझ से परे है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की निष्क्रियता और नाकामी की वजह से लोगों की स्वास्थ्य पर बन आई है। प्रदेश के हर अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गईं है। लोगों को न समय से दवाइयां मिल रही हैं और न ही इलाज। अखबारों में छोटे या बड़े ऑपरेशन हर दिन टाले जाने की खबरें छपती है। इसके बावजूद भी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वर्तमान हालात और भी खराब है। सरकार द्वारा ड्रग सप्लायरों की समस्या को न सुनने और सुलझाने से हालात और खराब होंगे। अस्पतालों में आपातकाल के समय में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां और इंजेक्शन की सप्लाई रुकने से लोगों के जान पर बन आएगी। पूर्व में हमारी सरकार ने लोगों की जान बचाने के लिए महंगे से महंगे इंजेक्शन लोगों को फ्री में उपलब्ध करवाए। चाहे हार्ट अटैक के समय इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन हो, किसी भी क्रॉनिक और जानलेवा बीमारी में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां और इंजेक्शन, जरूरतमंद प्रदेशवासियों को नि:शुल्क लगाया गया। प्रदेशवासियों के इलाज के लिए चाहे पांच हजार का इंजेक्शन लगाना पड़ा या पचास हजार का हमारी सरकार ने लगवाए थे। नौ लाख रुपए का ब्रेस्ट कैंसर के ट्रीटमेंट पैकेज का खर्च भी हमारी सरकार ने उठाया था। आयुष्मान और हिम केयर से लाखों लोगों कोपांच लाख का निःशुल्क इलाज मिल रहा था। लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीनता की वजह से अब जिन लोगों का इलाज चल रहा है उनके इलाज पर भी संकट आने वाला है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं ठप्प हुई हो। पहले भी कभी अस्पतालों में जांच सुविधाएं ठप्प हो गई थी तो कभी अस्पताल में डॉयलिसिस सेवाएं रोक दी जाती है। आए दिन बड़े से बड़ा और छोटा से छोटा ऑपरेशन टालने की खबरें आती रहती हैं। सामान्य से सामान्य दवाएं भी लोगों को नहीं मिल रही हैं। इन सबका कारण है सरकार द्वारा पेमेंट रोकना। इससे प्रदेश के लोगों को ही परेशानी होती है, सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस बार भी केंद्र सरकार द्वारा पैसे देने के बाद भी दवाओं का पैसा सुक्खू सरकार द्वारा रोका गया है। ड्रग सप्लायर बार-बार सरकार में जिम्मेदार लोगों को पत्र लिख- लिख कर, मुलाकात कर-करके भुगतान करने की फरियाद कर रहे हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छापेमारी में आयकर विभाग को 60 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशी बरामद : सभी गड्डियों पर एक जैसी स्लिप और रबड़

आगरा में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जूता कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान विभाग को 500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिली है। इन सभी गड्डियों पर एक जैसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 मार्च। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों और सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने दी मंजूरी – हिमाचल में 2,000 करोड़ रुपये से पक्की होंगी 1,500 किमी सड़कें

एएम नाथ। शिमला :   लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान के समक्ष यह मामला उठाया था।  केंद्रीय मंत्रालय ने सरकार को स्वीकृति पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेंट थॉमस के छात्राओं को बताया मतदान का महत्व : मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने, पता आदि बदलने, प्रवासी और सर्विस वोटर हेतु डॉ० सुरेश कुमार ने आवश्यक दी जानकारी

शिमला 26 अप्रैल – लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज 63-शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के तहत सेंट थॉमस वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल शिमला में...
Translate »
error: Content is protected !!