लोगों को वोट बनाने, दुरुस्त करवाने व कटवाने के लिए आयोग की वैबसाइट या वोटर हैल्पलाइन एप पर आनलाइन अप्लाई करें: डीसी अपनीत

by

जिले में सभी पोलिंग बूथों पर 20 व 21 नवंबर को भी लगाए जाएंगे विशेष कैंप
नौजवानों को अपनी वोट बनाकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की
होशियारपुर, 07 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर वोटों के सरसरी संशोधन को लेकर आज जिले को पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष कैंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बी.एल.ओज अपने बूथों पर उपस्थित थे। उन्होंने बूथों पर वोट बनवाने आए लोगों विशेषकर नौजवानों को अपील करते हुुए कहा कि वे अन्य लोगों को भी वोट बनाने के लिए प्रेरित करें और चुनावों के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग जरुर करें।
जिला चुनाव अधिकारी ने आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट व डी.ए.वी कालेज के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन व्यक्तियों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है, वे अपनी वोट बनाने के लिए 30 नवंबर तक अपने फार्म संबंधित बी.एल.ओज, ई.आर.ओज कार्यालय या जिला चुनाव कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय के दौरान 20 नवंबर व 21 नवंबर को भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें बी.एल.ओज अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से फार्म प्राप्त करेंगे।
अपनीत रियात ने इस दौरान होशियारपुर में अपनी वोट भी बनवाई। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि योग्य व्यक्ति अपनी वोट बनाने, दुरुस्त करवाने व कटवाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की वैबसाइट nvsp.in या वोटर हैल्पलाइन एप पर भी आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं व वोट संबंधी कोई भी जानकारी जिले के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ी : अब बेटे रनिंदर को ED ने भेजा समन, पूछताछ के लिए किया तलब

जालंधर   : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह के खिलाफ विदेशी मुद्रा...
article-image
पंजाब

कैंसर पीड़ित मरीज का डेढ़ लाख रुपये तक इलाज निःशुल्क : डॉ रघवीर सिंह

12 जुलाई को गढ़शंकर व 13 जुलाई को बीनेवाल अस्पताल में लगाया जाएगा शिविर। गढ़शंकर, 11 जुलाई : सिवल सर्जन डॉ बलविंदर सिंह के निर्देश पर डॉ रघवीर सिंह एस. एम. ओ. पोसी की...
article-image
पंजाब

बलजीत सिंह हुंदल बने डीएसपी, उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बलजीत सिंह हुंदल को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर उन्हें पुलिस के उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर सम्मानित किया। यह समारोह उत्साहवर्धक और...
article-image
पंजाब

पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स, एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर रूल्स-2025 को हरी झंडी

चंडीगढ़ ।  मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ क्रशर यूनिट्स, एंड स्टॉकिस्ट्स एंड रिटेलर रूल्स-2025’ को भी मंजूरी दे दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्रशर यूनिट, सामग्री विक्रेता और खुदरा विक्रेता...
Translate »
error: Content is protected !!