लोग मलबा हटाने के लिए खुद से लगा रहे हैं जेसीबी मशीन प्रशासन का इंतजार कब तक : जयराम ठाकुर

by

आपदा ग्रस्त बस्सी और मुसरानी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी : जयराम ठाकुर आपदा ग्रस्त सराज विधानसभा क्षेत्र के बस्सी और मुसरानी गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मिले और नुकसान का जायजा लिया। लोगों को हिम्मत दी।

उन्होंने बताया कि यहां बहुत नुकसान हुआ है। कई घर तबाह हुए हैं। पानी वाले 12 घराट, गौशालाएं और लोगों के वाहनों को बहुत नुकसान हुआहै। एक मां बेटी मलबे में फस गई थी और उन्होंने पूरी रात संघर्ष करके अपनी जान बचाई है। उन्होंने कहा कि जो इलाका उनके सामने आबाद हुआ, इस आपदा की वजह से फिर से खंडहर बन गया है। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि हम हिम्मत नहीं हारेंगे और फिर से इस घाटी को आबाद करेंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा और बचाव कार्य यहां पर ना काफी है। लोगों ने रास्ते सही करने के लिए और जीवन को पटरी पर लाने के लिए खुद से ही जेसीबी की मशीनें लगाई हैं। आपदा को आए हुए लगभग 72 घंटे होने को है लेकिन राहत और बचाव के नाम पर लोगों को आत्मनिर्भर होना पड़ रहा है। ऐसे मौके पर जब लोगों का सब कुछ खत्म हो गया है तो भी सरकार के वह प्रयास यहां दिख नहीं रहे हैं जो होने चाहिए थे। सरकार से मेरा आग्रह है कि लोगों को उनके हाल पर न छोड़ा जाए राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र- DC अपूर्व देवगन

कार्य योजना तैयार करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित चंबा, 26 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी बनाया जाएगा। यह बात आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई में कारीगरों को सरकारी नौकरी लगने के लिए मिले राष्ट्रीय व्यावसाय प्रमाण पत्र

युवाओं में खुशी की लहर ऊना : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट टेªनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मार्च से पीएचसी व एचएससी में लगना शुरू होंगे कोविड वैक्सीनः डीसी

वैक्सीन लगवाने के लिए अपना मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड साथ लाएं ऊना  – कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण अभियान 15 मार्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर लगना आरंभ हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को बांटा चूरमा और रागी के लड्डू

भोरंज 02 दिसंबर। जिला हमीरपुर में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए और प्रत्येक बच्चे का सही पोषण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार जिले भर के आंगनवाड़ी केंद्रों...
Translate »
error: Content is protected !!