लोहड़ी के दिन कैनेडा में हुई मृत्यु-माहिलपुर निवासी जसविंदर सिंह की : पीड़ित परिवार की ओर से केंद्र सरकार को शव भारत लाने का किया अनुरोध 

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  परिवार के पालन-पोषण करने के लिए कैनेडा कमाने गए माहिलपुर के वार्ड नंबर 7 निवासी जसविंदर सिंह की मृत्यु का समाचार मिलने से घर में मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी जसविंदर कौर ने बताया कि उसका पति जसविंदर सिंह (47) पुत्र स्वर्गीय गुरदयाल सिंह करीब 10 महीने पहले टूरिस्ट वीजा पर कैनाडा गया था। उन्होंने बताया कि वह कैनाडा के शहर ब्रैम्पटन (10 सेंट ल्यूक सीआरटी ब्रैम्पटन ओएन एल6पी 1केजी) में शरणार्थी के रूप में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पति जसविंदर सिंह की 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन हृदयाघात के कारण पता चला वह अपने पीछे पत्नी, 14 वर्षीय लड़का और 8 वर्षीय लड़की छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी ने सामाजिक कार्यकर्ता और नंबरदार प्रवीण सोनी पूर्व सरपंच जेजो के साथ मिलकर सरकार से अनुरोध किया कि उनके पति का शव भारत लाया जाए ताकि परिवार उनका अंतिम संस्कार कर सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वामी मोहनानंद की बगीची में शनिदेव की मूर्ति स्थापित

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : स्वामी मोहनानंद की बगीची, सुखियाबाद में शनि देव जी की मूर्ति स्थापना की गई। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से पूजा अर्चना एवं मूर्ति स्थापना के उपरांत भंडारा...
article-image
पंजाब

सड़क पर उतरा पीड़ित परिवार….धमकी, आंसू और सिस्टम की लापरवाही

जालंधर: किसी मां के लिए इससे बुरा क्या हो सकता है कि उसकी 13 साल की फूल सी बेटी दुनिया से चली जाए, और जिनके कंधों पर न्याय दिलाने की जिम्मेदारी हो, वो कथित...
article-image
पंजाब

मनी चेंजर की दुकान पर पिस्टल व तेजधार हथियार के बल पर लाखों की लूट

माहिलपुर  : कस्बा माहिलपुर में फगवाड़ा रोड पर शाम कारीब पौने आठ वजे एक बाईक पर स्वार होकर आए तीन लूटेरों ने एक मनी चेंजर की दुकान से पिस्टल व तेजधार हथियार के बल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार कुप्रबंधन के लिए जानी जाएगी : 16 महीने के कार्यकाल में इस सरकार ने 25000 करोड़ का ऋण ले लिया – मीनाक्षी लेखी

एएम नाथ । शिमला : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को पत्रकार वार्ता...
Translate »
error: Content is protected !!