लड़की से दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप में  महिला सहित तीन  के खिलाफ मामला दर्ज

by
गढ़शंकर :   गढ़शंकर पुलिस ने दुष्कर्म की पीड़ित लड़कीं की शिकायत पर महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में 21 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली प्रीति ने दो साल पहले बंटी नाम के युवक निवासी बिलडो के साथ दोस्ती  करवाई थी। पुलिस को दिए ब्यान के मुताबिक 22 अप्रैल को बंटी ने फोन कर कहा कि वह उसके गांव में कार से आया है और उससे कोई जरूरी बात करनी है इसलिए मेरी कार में आ जाओ। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद वह मुझे बिलडो के एक पशुओं के मकान में ले गया यहां मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया और मारपीट करते हुए कहा कि किसी को बताया तो अच्छा नही होगा। इस दौरान बंटी को किसी का फोन आया के मेरे घर वाले मेरी तलाश कर रहे है।  जिसके बाद बंटी अपनी भाबी व सनी को वहां छोड़ कर मुजे घर से थोड़ी धूर मजारी छोड़ गया। गाड़ी में रास्ते मे भी बंटी मेरे साथ मारपीट करता रहा और और अपना मुँह बंद रखने के धमकी देते हुए वापिस चला गया। जिसके बाद पीड़िता पैदल घर गई। घर डर के चलते किसी को कुछ नही बताया। लेकिन चोटें ज्यादा लगने के कारण हालय खराब होने कारण घर वालो ने मुजे सिवह अस्पताल होशियारपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी करवाई की गुहार पुलिस अधिकारियों से लगाई है।। गढ़शंकर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बंटी, बंटी की भाबी और सनी नाम के एक युवक सहित तीन के खिलाफ आईपीसी 1860 की धारा 109, 376डी, 506 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व AAG की पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, नौकर ने किया था मर्डर… जानें पूरा मामला

मोहाली :. पुलिस ने पंजाब के पूर्व AAG कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी की हत्या के मामले में पारिवारिक नौकर नीरज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी...
article-image
पंजाब

दरिंदे द्वारा बच्चे की हत्या और आपसी भाईचारा तोड़ने के खिलाफ विभिन्न संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल एसडीएम गढ़शंकर से मिला 

फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषी को सख्त सजा देने की मांग गढ़शंकर, 19 सितंबर : होशियारपुर में पिछले दिनों दरिंदों द्वारा पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक हत्या और पंजाब में सोची समझी...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट और सिंडिकेट भंग करने का केंद्र सरकार का फैसला संविधान के खिलाफ है – मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट भंग किए जाने के फैसले को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस निर्णय को “गैर-संवैधानिक और पंजाब विरोधी” करार...
article-image
पंजाब

पंजाब में अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़। अवैध कॉलोनियों में बिना एनओसी और बिल्डर के लाइसेंस के अब प्लॉटों की रजिस्ट्री 19 मई तक नहीं होगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू पर आधारित खंडपीठ ने वीरवार...
Translate »
error: Content is protected !!