वंदे भारत एक्सप्रेस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कल 13 अक्टूबर काे करेंगे रवाना

by

ऊना | अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए 14 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस रेगुलर चलना शुरू हो जाएगी। कल 13 अक्टूबर काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक आज शाम तक नंगल डैम रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगा। जो वीरवार को जनशताब्दी ट्रेन के दिल्ली जाने के बाद ही ऊना आएगा।
वंदे भारत के इनॉगरल रन के लिए ऊना रेलवे स्टेशन पर तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंबाला रेलवे डिविजन के अधिकारी स्टेशन में तैयारियों को निरीक्षण कर चुके हैं। उत्तरी रेलवे के आला अधिकारी भी ऊना पहुंच रहे हैं। RPF का सुरक्षा दस्ता भी स्टेशन पहुंच गया है। 2447 वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से अंब अंदौरा आएगी। यह लगभग 412 किलाेमीटर की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। इसके नई दिल्ली से अंब-अंदौरा के बीच अंबाला, चंडीगढ़ और ऊना में 2-2 मिनट के हॉल्ट होंगे। जबकि 2448 वंदे भारत अंब-अंदाैरा से दिल्ली के लिए चलेगी। जो लगभग 412 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 25 मिनट में पूरा करेगी। अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच ऊना, चंडीगढ़ और अंबाला में 2-2 मिनट के हॉल्ट होंगे। जबकि नंगल डैम रेलवे स्टेशन में 10 मिनट का वाटरिंग के लिए ऑपरेशनल हाॅल्ट रहेगा।
वंदे भारत देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इसका रैक इंटेगरल कोच फैक्टरी ICF चेन्नई में बनकर तैयार हुआ है। लगभग 18 कोच की यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें फोटो कौटिलिक अल्ट्रा एयर प्यूरीफायर सिस्टम लगा है। जो GRDO की चंडीगढ़ स्थित लैबोरेटरी में तैयार हुआ है। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई हैं। साथ ही ऑटोमैटिक फायर सेंसर लगे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वंदे भारत में CCTV लगे हैं और इसमें WIFI की सुविधा भी रहेगी। यह ऊना से दिल्ली के लिए चौथी ट्रेन होगी। इससे पूर्व ऊना से जनशताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह नई दिल्ली के लिए चलती है। दौलतपुर चौक से शाम को हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली के लिए जाती है। जबकि नांदेड वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर वीरवार को अंब अंदौरा से नांदेड साहिब वाया दिल्ली होकर जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अंब विकास खंड के तहत आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने CM सुक्खू से की मुलाकात ….शिक्षक उपलब्ध करवाने पर जताया आभार

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा परिसर, शिमला में पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपाल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ बोल रहे हैं सुक्खू, केंद्र ने किया हजारों करोड़ का सहयोग, एक लाख से ज़्यादा घर : जयराम ठाकुर

1.10 लाख आवास, 2500 करोड़ की नक़द सहायता के बाद भी मुख्यमंत्री कहते हैं कुछ नहीं मिलाए एम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने अपने ही डीएसपी को कर लिया गिरफ्तार, कोर्ट से रिमांड पर लिया : नया टर्न अब 2.5 करोड़ के रिश्वत मामले में

एएम नाथ।  शिमला :  शिमला में ईडी के ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई ने अपने ही विभाग के डीएसपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!