वकील बेटे का घिनोना सच सहमने : 15 लाख रुपये की एफडी के चक्कर में वकील बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां से की थी , पुलिस ने वकील पत्नी मधु वर्मा को भी किया गिरफ्तार

by

रोपड़: बुजुर्ग मां को पीटते बेटा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। इस बीच बेटे का एक घिनौना सच सामने आया है। दरअसल, वह 15 लाख रुपये की एफडी के चक्कर में वकील बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां से की थी । यह खुलासा वकील अंकुर वर्मा ने पुलिस रिमांड के दौरान किया है। पुलिस ने वकील अंकुर वर्मा की सरकारी शिक्षक पत्नी मधु वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जिला बार काउंसिल ने उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पांच वकीलों ने पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल को लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्र लिखा है।
अदालत ने दोनों को 10 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने अदालत से एफडी रिकवर करने की खातिर रिमांड मांगी। अदालत ने दो घंटे में रिकवरी करने को कहा। इसके बाद पुलिस टीम दोनों आरोपियों को ज्ञानी जैल सिंह नगर स्थित घर लेकर पहुंची और यहां से 10 लाख और एक पांच लाख रुपये की एफडी रिकवर की।

एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि अंकुर वर्मा के पिता ने सन 2020 में यह दोनों एफडी अपनी पत्नी आशा रानी के नाम पर करवाई और नॉमिनी अंकुर वर्मा को बनाया था। 2024 में मेच्योर होने वाली इन एफडी की राशि पिता ने अपनी बेटी दीपशिखा को देने को कहा था लेकिन अंकुर वर्मा इसे खुद हथियाना चाहता था। यही वजह है कि वह अपनी मां से मारपीट करता था। पुलिस जायदाद के उन दस्तावेजों की भी जांच कर रही है जो वकील अंकुर वर्मा ने अपनी मां से अपने नाम पर करवाई है।

पुलिस जब वकील अंकुर वर्मा और उनकी पत्नी आशा वर्मा को घर लेकर पहुंची तो अंकुर वर्मा रोने लगा। अंकुर ने अपने एक पड़ोसी से उनके बच्चों का ध्यान रखने को कहा। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने भी अंकुर वर्मा से दूरी बना ली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के करीबी के घर फायरिंग, सात लोग नामजद और तीन गिरफ्तार

मानसा। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के नजदीकी प्रगट सिंह के घर पर रात को कुछ व्यक्तियों द्वारा फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी। इस मामले में थाना सिटी-2 मानसा की...
article-image
पंजाब

संविधान खिलाफ आप नेत्री अनमोल गगन मान दवारा‌ संविधान के खिलाफ टिप्पणी करने के खिलाफ टिप्णी के आरोप लगाते हुए अकाली बसपा ने गढ़शंकर में अनमोल का पुतला फूंका

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय नेत्री अनमोल गगन मान द्वारा संविधान के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए आज गढ़शंकर में बसपा और शिरोमणि अकाली दल...
article-image
पंजाब

पति ने उठाया खौफनाक कदम : पत्नी के किराए के घर को लगाई आग….9 लाख का सामान जलकर राख

मुक्तसर :  लंबी के गांव पन्नीवाला फत्ता में नाराज पति ने पत्नी के किराए के मकान में आग लगा दी गई। आग से यहां अंदर पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं...
Translate »
error: Content is protected !!