वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की तरफ एक और कदम : खन्ना

by

विपक्ष का विरोध निराधार, देश की प्रगति में बाधा : खन्ना
होशियारपुर 18 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की और एक और कदम है परन्तु इस सम्बन्ध में विपक्ष का विरोध निराधार है और देश की प्रगति में बाधा है।
उक्त विचार खन्ना ने वन नेशन, वन इलेक्शन विधेयक पर विपक्ष के विरोध का खंडन करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक का लक्ष्य एक समय पर पूरे देश भर में एक साथ चुनाव संपन्न करवाना है। अभी तक देश भर में सभी प्रकार के चुनाव अलग-अलग समय पर कराए जाते हैं जिससे चुनाव संहिता के कारण देश के अलग अलग भागों में विकास कार्यों को विराम देना पड़ता है। खन्ना ने कहा कि इससे विकास की गति तो धीमी होती ही है साथ ही साथ देशवासियों के महत्त्वपूर्ण कार्य समय पर नहीं हो पाते और देश बार बार चुनावों पर राजस्व का भी व्यय होता है। खन्ना ने कहा कि यदि वन नेशन, वन इलेक्शन विधेयक के अनुसार एक ही समय पर पूरे देश में चुनाव करवाए जाएं तो देश का पैसा भी बचेगा और विकास में बढ़ा भी नहीं आएगी।
खन्ना ने कहा कि विपक्ष ने अपने स्वार्थ के लिए हमेशा जनहित के मुद्दों को सिरे से नकार दिया है। वन नेशन, वन इलेक्शन पर विपक्ष का विरोध सरासर देश की तरक्की में रूकावट है। विरोध जताकर विपक्ष अपनी जनविरोधी सोच का सबूत दे रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनोहर हत्याकांड की जांच एनआईए से करवाने मांग : चम्बा शहर का बाजार बंद रहा, संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति द्वारा एक जन आक्रोश रैली

चम्बा : चम्बा के मुख्य बाजार में संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति द्वारा एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें चम्बा जिला की सभी सामाजिक संस्थाएं व व्यापार मंडल के हजारों लोगों ने भाग लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाधित सड़कों को बहाल करने में युद्व स्तर पर चल रहा कार्य: डीसी.डॉ. निपुण जिंदल

राहत तथा पुनर्वास कार्यों को लेकर सतर्क प्रशासन दो जगहों पर एनडीआरएफ की मदद से चल रहा सर्च एंड रेस्क्यू धर्मशाला, 14 अगस्त। जिला कांगड़ा में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 273 मिमि. बारिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे – डीसी

ऊना, 5 अगस्त- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। यह जानकारी...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 27 सितंबर : शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल मुख्याध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल के नेतृत्व में तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के प्रबंधों में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!