वन नेशन वन इलेक्शन से देश में सिर्फ एक बार होंगे चुनाव, बचेगा लाखों करोड़ का खर्च : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by
विकास के मामले में मंडी को जलील करने का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस
एएम नाथ।मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मंडी जिला को विकास के मामले में जलील करने का खामियाजा कांग्रेस को इन लोकसभा चुनावों में भुगतना होगा। पूर्व की भाजपा सरकार के समय में मंडी जिला में जो भी विकास के काम शुरू किए थे उन्हें मौजूदा सरकार ने पूरी तरह से बंद करके रखा है। ऐसे में अब कांग्रेसी किस मुंह से लोगों के बीच जाकर वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को प्रतिशोध की भावना से काम करने की सज़ा जनता अवश्य देगी। यह बात उन्होंने मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। इससे पहले जयराम ठाकुर हृदयवासी मंदिर में जारी श्रीमद् भागवत कथा में शरीक हुए और कथा का श्रवण किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा मंडी को दी गई यूनिवर्सिटी को आज बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। शिवधाम का काम पूरी तरह से रोक दिया गया है। बल्ह में प्रस्तावित एयरपोर्ट की सारी क्लीयरेंस होने के बाद भी इस काम को आगे नहीं बढ़ाया गया। मंडी महाविद्यालय के भवन के काम को भी पूरी तरह से बंद रखा गया है। इन सब बातों को लेकर मंडी की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश है और यह आक्रोश मतदान के रूप में देखने को मिलेगा जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।
 पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसमें देश का विजन नजर आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र में वन नेशन वन इलेक्शन की बात कही है। जब पूरे देश में एक बार चुनाव होंगे तो इससे देश का लाखों करोड़ का खर्च भी बचेगा और बार-बार चुनावों के झंझट से निजात भी मिलेगी। देश में चुनी हुई सरकारें पांच वर्षों तक सिर्फ और सिर्फ विकास पर ही फोकस करेंगी लेकिन भाजपा का यह विजन कभी भी कांग्रेस को रास नहीं आएगा। उन्होंने बेहतरीन संकल्प पत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को अगले पांच वर्ष तक मुफ़्त राशन, महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में  33 प्रतिशत आरक्षण, आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों का मुफ़्त इलाज जैसे संकल्प ही भाजपा को इस चुनाव  में 400 सीटें पार करवाकर तीसरी बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आधार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

पेंशनर 30 सितंबर से पहले जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनर 30 सितंबर से पहले जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत् एएम नाथ। चम्बा जिला कोषाधिकारी गिरिजा मनकोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोष कार्यालय चंबा के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कीटनाशक दवा दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, प्रतिबंधित दवाएं की नष्ट

ऊना – कृषि विभाग ने अंब और गगरेट में कीटनाशक दवा विक्रेताओं की दुकानों का आज औचक निरीक्षण किया तथा प्रतिबंधित कीटनाशक दवाओं की जांच की। कुछ दुकानों पर प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

48 किसानों ने प्राप्त किया सुगंधित फसलों की खेती पर प्रशिक्षण

एएम नाथ।  मंडी, 23 जनवरी : उद्यान विभाग की महक योजना के तहत ‘सुगंधित फसलों की खेती” पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया। उद्यान विभाग द्वारा प्रायोजित य़ह पांच दिवसीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकेले लड़ेंगे चुनाव – केजरीवाल ने आम आप-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर...
Translate »
error: Content is protected !!