वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू : ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी की 52 बीटों में शामिल होंगे वन मित्र

by

मंडी, 2 दिसम्बर। मंडी वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया 30 नवम्बर से शुरू हो गई है। इसके अर्न्तगत इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। मुख्य अरण्यपाल ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी जिला कुल्लू मीरां शर्मा ने बताया कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क वृत शमशी की 52 बीटों वन मित्रों को शामिल करने के लिए आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। इसके अर्न्तगत आने वाले जिला मंडी के वन्य प्राणी परिक्षेत्र बरोट में 7 वन मित्र, सुन्दरनगर में 5 और करसोग में 6 वन मित्र शामिल किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग की बेवसाईट अथवा अपने निकटतम वन प्राणी परिक्षेत्र कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र संबंधित वन्य प्राणी परिक्षेत्र में 30 दिसम्बर से पहले जमा करवाए जा सकेंगे। उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह करते हुए कहा कि वह प्रक्रिया संबंधित अन्य सूचना हेतु संबंधित परिक्षेत्राधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक व रचनात्मक समाचारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण : DC राघव शर्मा

ऊना, 16 नवम्बर . सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में किसी भी कार्य को करने के लिए निरंतर नई.नई तकनीकों का विकास व इस्तेमाल हो रहा है जिससे कम श्रम शक्ति से अधिक उत्पादकता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम – DC मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चंबा, 9 फरवरी :  भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिला चम्बा के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा थाल ज़िला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : डा. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डा. जनक राज ने रविवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत महिलाओं का समूह जो चम्बा थाल हस्तशिल्प कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नाहन में शिकायत कॉल सेंटर स्थापित -सुमित खिमटा

नाहन, 20 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के संचालनार्थ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय नाहन के कानून अधिकारी कक्ष में शिकायत कॉल सेंटर स्थापित किया...
Translate »
error: Content is protected !!