वन विभाग द्वारा जब्त लकड़ी की जाएगी सार्वजनिक नीलामी

by

एएम नाथ। चंबा :  वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी की सार्वजनिक नीलामी 7, 8 एवं 9 जुलाई, 2026 को आयोजित होगी। विभाग के अनुसार 7 जुलाई को वन विश्राम गृह सिल्ला, 8 जुलाई को वन विश्राम गृह लांगा तथा 9 जुलाई को रेंज स्टोर हरदासपुरा में सार्वजनिक नीलामी होगी आयोजित।

नीलामी में संबंधित स्थानों पर रखी गई जब्त लकड़ी को नियमानुसार खुली बोली प्रक्रिया के माध्यम से बेचा जाएगा। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित स्थल पर पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। विभाग ने बताया कि नीलामी के लिए जब्त की गई लकड़ी वन विश्राम गृह सिल्ला, वन विश्राम गृह लांगा तथा रेंज स्टोर हरदासपुरा में उपलब्ध है, जिसका इच्छुक खरीदार नीलामी से पूर्व निरीक्षण भी कर सकते हैं।
वन विभाग ने सभी इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित तिथियों पर नीलामी में भाग लेने तथा अधिक जानकारी के लिए संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालय से संपर्क करने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए रेंज वन अधिकारी, निम्न चंबा के संपर्क नंबर 98050-71038 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झाड़माजरी स्थित उद्योग में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति राख

दमकल विभाग ने बचाई दो करोड़ की संपत्ति बद्दी, 9 जून (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी में मंगलवार तड़के एक उद्योग में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की...
हिमाचल प्रदेश

452 के करीब पदों पर भर्ती करेगा : पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर जल्द ही 452 के करीब पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए एक जून से साक्षात्कार प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इन साक्षात्कारों के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल ही भविष्य की असली डिग्री — संतोषगढ़ में छात्रों ने देखा हुनर का संसार

रोहित जसवाल । संतोषगढ़ :  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक क्षेत्र गोंदपुर जयचंद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला को बुरी तरह पीटा,बेड़ियों में बांधा-जंजीर को लगाया ताला

एएम नाथ। करसोग: हिमाचल के मंडी जिला के करसोग में एक महिला को बेड़ियों में बांधने का वीडियो सामने आया है। महिला की बुरी तरह से पिटाई के बाद,उसके पांव में बेड़ियां लगाने के...
Translate »
error: Content is protected !!