वन संरक्षण अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित

by

शिमला 29 नवंबर – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां रोजना हाल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत लंबित मामलों पर बैठक ली। उन्होंने लूहरी चरण 2 प्रोजेक्ट, बस स्टैंड तकलेच व ननखरी, जल शक्ति एवं लोक निर्माण विभाग के विकासात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनके संशय दूर किए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने तहसील भवन कुपवी, बस स्टैंड नेरवा, चूड़धार हैलीपैड, सीए सटोर बाघी मामलों पर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि विकासात्मक कार्यों को गति मिल सके और विकास के लाभ धरातल पर पहुँच सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में पर्यावरण व विकासात्मक गतिविधियों का संतुलन बनाना अनिवार्य है और वर्तमान राज्य सरकार हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। बैठक में वन, जल शक्ति, लोक निर्माण, परिवहन व पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

31 जुलाई तक फसलों के बीमा के लिए कर सकेगे आवेदन : उप निदेशक कृषि वियन कुमार सोनी

बिलासपुर 15 जुलाई : जिला वासियों के लिए मक्की व धान का फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यह जानकारी उप निदेशक कृषि वियन कुमार सोनी ने आज यहां दी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कई राजनीति में बड़ा मोड़ : पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा फूंकेंगे ‘तीसरे विकल्प’ का शखानंद

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक दो-दलीय राजनीति में अब एक बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता डॉ. राम लाल मारकंडा ने प्रदेश में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

592 लेक्चरर को शिक्षा विभाग का शो कॉज नोटिस… डिमोट करने की तैयारी

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 592 प्रवक्ता (स्कूल-न्यू) को डिमोट करने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से शनिवार को इन सभी शिक्षकों को कारण बताओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारे जीवन की रीड़ हैं वन, इनको बचाना खुद को बचाने जैसा: कमलेश ठाकुर

देहरा में आंवला का पौधा रोपित कर की वन महोत्सव की शुरूआत राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा :  वन और प्रकृति हमारे प्रदेश की आर्थिकी, पर्यटन और जीवन की रीड़ हैं। हमारे प्रदेश में वनों का...
Translate »
error: Content is protected !!