वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयां कोठी में की बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई पर चर्चा

by

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयां कोठी के ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टॉफ के लिए एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल के उप प्रधानाचार्य श्री रविंदर चंद्रा ने की।
आज के जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल अधिकारों के बारे में जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
केस वर्कर काजू राम ने अनुशासन के महत्व के संबंध में बच्चों को जानकारी प्रदान की।
उप प्रधानाचार्य श्री रविंदर चंद्रा द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई व आग्रह किया कि इस तरह के कार्यक्रम को स्कूल में निकट भविष्य में आवश्यक तौर पर पुनः आयोजित किया जाए, ताकि स्कूल के सभी बच्चे महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हो सकें। आज के कार्यक्रम मे लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता से निपटाए जाएंगे एक वर्ष से अधिक पुराने राजस्व मामले : DC अपूर्व देवगन

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए समयबद्ध निपटारे के निर्देश एएम नाथ। मंडी, 27 फरवरी।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में 1...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमारा इस्तीफा मंजूर करो : 3 निर्दलिय विधायक हिमाचल विधानसभा में धरने पर बैठे

एएम नाथ। शिमला :  ज्वाइनिंग के लिए धरना देते तो बहुत देखे सुने लेकिन हिमाचल विधानसभा के 3 निर्दलीय विधायक इस्तीफा स्वीकार करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शायद ही ऐसा कभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी वर्गों के सर्वांगीण व संतुलित विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

चड़ी में 2 लाख से बनने वाले गोरखा भवन का किया शिलान्यास, निर्माण हेतु 1 लाख रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा एएम नाथ। शाहपुर, 27 जनवरी :  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव हारी : मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी कांग्रेस 2143 वोट से चुनाव हारी – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू की अगुवाई वाली वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार जनादेश खो चुकी है। राज्यसभा की सीट...
Translate »
error: Content is protected !!