वरिष्ठ व जूनियर स्टाफ के 5 पद : शिवम इंस्टीचयूट बिलासपुर द्वारा भरे जाएंगे : उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार 22 जुलाई को

by
ऊना, 19 जुलाई। व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए शिवम इंस्टीच्यूट बिलासपुर द्वारा पांच पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें वरिष्ठ आईटी स्टाफ में दो पद, जूनियर आईटी स्टाफ में दो पद और टेली स्टाफ का एक पद शामिल है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 22 जुलाई को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदांे के लिए शैक्षणिक योग्यता एमसीए/एमएससी सीएस/एमएससी आईटी/बीसीए/बीएससी आईटी/पीजीडीसीए/बी कॉम के साथ टेली होना अनिवार्य है। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थी को 11,500 से 13,500 रूपये प्रतिमाह और आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94180-14871 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देश का अपमान बोले जयराम ठाकुर : मंडी में कांग्रेस के खिलाफ उग्र हुई भाजपा, कंगना के प्रति टिप्पणी को लेकर जताया रोष

महिला आयोग के माध्यम से चुनाव आयोग को भेज दी है शिकायत, तुरंत हो कार्रवाई एएम नाथ। मंडी :   फिल्म अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद अध्यक्ष चम्बा नीलम ने अब फिलॉस्पी में हासिल की डॉयरेक्टरेट की डिग्री

एएम नाथ। चम्बा :  जिला परिषद अध्यक्ष चंबा नीलम कुमारी अब से डॉ नीलम कुमारी बन गई हैं। फिलॉस्पी में डॉयरेक्टरेट की डिग्री हासिल कर नीलम ने नया मुकाम हासिल किया है। चंबा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ बोल रहे हैं सुक्खू, केंद्र ने किया हजारों करोड़ का सहयोग, एक लाख से ज़्यादा घर : जयराम ठाकुर

1.10 लाख आवास, 2500 करोड़ की नक़द सहायता के बाद भी मुख्यमंत्री कहते हैं कुछ नहीं मिलाए एम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला : हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का शीघ्र होगा डिजिटलीकरण

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामाचंद्रा राव ने शनिवार को देहरा में ज्यूडिशियल कोर्ट कांफ्लेक्स की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बचत भवन देहरा...
Translate »
error: Content is protected !!