वर्तमान सरकार का कार्यकाल होगा आदर्श, विकास कार्य धरातल पर आएंगे नजर : मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना, 4 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल आदर्श होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी और विभिन्न विकास कार्य धरातल पर नजर आएंगे। ऊना के सर्किट हाउस में शनिवार देर शाम जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा अधिकारी सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने में भरपूर सहयोग दें।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 205 करोड़ रुपए की लागत से 165 किलोमीटर सड़कों का निर्माण एवं रखरखाव किया जा रहा है। इसी तरह नाबार्ड में ऊना जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्य प्रगति पर है।
उपमुख्यमंत्री ने एडीबी के विभिन्न प्रोजेक्ट पर भी संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया। ऊना शहर और इसके आसपास के ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी विस्तृत डीपीआर बनाने पर उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की। विभिन्न खड्डों की तटीयकरण के प्रोजेक्ट पर भी विचार-विमर्श किया गया।
वहीं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर जानकारी देते हुए कहा कि जिला में 55 पेयजल योजनाओं के अंतर्गत 487 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं, जिसमें से 266 करोड़ रुपए खर्च किये जा चुके हैं। इसी तरह ंिसंचाई योजनाओं पर 210 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं जिसमें से 114 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने जिला में विभिन्न निर्माणाधीन ट्यूबवेल पर भी अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
उपमुख्यमंत्री ने बल्क ड्रग पार्क के लिए बिजली की सुविधा मुहैया करवाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस मौके पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, विभिन्न अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*ढलियारा के गाँव सूरजपुर में नव सृजित पटवार वृत्त कार्यालय जनता को किया समर्पित : *विधायक कमलेश ठाकुर ने किया शुभारंभ*

*ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और मौके पर किया समाधान* एएम नाथ। देहरा , 3 अक्टूबर ;  विधायक कमलेश ठाकुर ने ढलियारा के गाँव सूरजपुर में आज नव सृजित पटवार वृत्त कार्यालय का विधिवत शुभारंभ कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर रोक से भर्तियां अटकी, कब आयेंगे नए आदेश – पांच लाख नौकरी की गारंटी देने वाले अब साफ़-साफ़ मुकर कर रहे : जयराम ठाकुर 

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट भर्तियों पर रोक लगाने से न सिर्फ भविष्य में भर्तियां निकलने का रास्ता बंद हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आधा हाथ और चेहरे से मांस था गायब, मचा हड़कंप : रहस्यमयी तरीके से लापता छात्रा की लाश मिली

एक हफ्ते से परिवार बेटी की कर रहा था तलाश एएम नाथ। मंडी :  छह दिन से लापता छात्रा की लाश जंगल में मिली है। लाश के चेहरे को जानवरों ने नोच खाया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प मूल्यांकन कार्यक्रम में सिविल अस्पताल अंब ने हासिल किया दूसरा स्थान – सीएमओ

ऊना : 6 अगस्त: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 का कायाकल्प मूल्यांकन परिणाम घोषित कर दिया गया है सिविल अस्पताल अंब ने प्रदेश भर...
Translate »
error: Content is protected !!