वर्तमान सरकार ने प्रदेश को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया : किशोरी लाल

by
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
एएम नाथ।  बैजनाथ, 21 नवंबर : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन, छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
May be an image of ‎temple and ‎text that says "‎CERVG SERVICE SCHIONE AITIOMA NOY MT BUT ነን BU हमसबका हे مل TE‎"‎‎
मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है जोकि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के उत्थान तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा किसानों से गेहूं 60 रुपए प्रतिकिलो, मक्की 40 रुपए प्रतिकिलो एवं हल्दी 90 रुपए प्रतिकिलो की दर से खरीदी जा रही है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें।
May be an image of dancing, martial arts and temple
विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा शैक्षणिक, सहशैक्षणिक और अधोसंरचनात्मक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया।
May be an image of violin, flute, clarinet, speaker and crowd
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया साथ ही शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और विभिन्न अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया एवं विद्यालय को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर पार्षद राजेश कलेड़ी, एस.एम.सी. प्रधान अंकिता, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस सचिव रमेश चड्डा, पूर्व ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष जमना गोयल, सहायक अभियंता जलशक्ति शरती शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, रणजीत राणा, असरभिंदम, सुरेश शर्मा, शक्ति चंद, विनोद कुमार, अशोक अवस्थी, सीता राम, निशा मेहरा, सुरेंद्र धीमान, होशियार सिंह, अजय कटोच, प्रहलाद कटोच, अमृत कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक तथा आसपास के विद्यालयों के प्राध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HIV संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरुक : अभियान के अन्तर्गत रैड रिब्बन क्लबों द्वारा आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां

ऊना 17 अगस्त: ज़िला समन्वय समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्रपाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हांेने बताया कि राष्ट्रीय एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 को करेंगे किसान गर्जना रैली : 75 वर्षों में सभी सेक्टर ने प्रगति की है। मगर, कृषि क्षेत्र की ग्रोथ नहीं

शिमला। अखिल भारतीय किसान संघ के महामंत्री सुरेश ठाकुर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आजादी के 75 वर्षों में सभी सेक्टर ने प्रगति की है। मगर, कृषि क्षेत्र की ग्रोथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नकराणा क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए विकसित करने को प्रदेश सरकार की मंजूरी : टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू, डीसी बोले बहुआयामी पर्यटन क्षेत्र बनेगा नकराणा क्षेत्र

एएम नाथ।  बिलासपुर 19 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में टूरिज्म स्पोर्ट्स ट्रेड एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सोसाइटी से संबंधित बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान में ऊना विस में हो रहा 1000 करोड़ की परियोजनाओं पर काम: सत्ती

सीएचसी उन्नयन व पशु चिकित्सालय भवन बसदेहड़ा की रखी आधारशिला ऊना 16 फरवरी: वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा...
Translate »
error: Content is protected !!