वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड यू के लंदन के सीईओ संतोष शुक्ला का क्योरटेक प्रांगण में सम्मान

by

क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला का समाज सेवा के प्रति समर्पण सराहनीय: शुक्ल

बीबीएन, 17 फरवरी (तारा)  : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, यू के, लंदन के सीईओ संतोष शुक्ला का देश की प्रसिद्ध दवा निर्माता कंपनी क्योरटेक ग्रुप के प्रांगण में आगमन हुआ। इस अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला एवं पूरी क्योरटेक टीम ने उन्हें फूलों का हार पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और सम्मानित किया।

इस दौरान संतोष शुक्ला ने क्योरटेक टीम के साथ रू-ब-रू होकर अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ कोई भी व्यक्ति जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज सुमित सिंगला जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वह उनकी कठिन मेहनत और पूरी टीम के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने क्योरटेक टीम को आगे भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शुक्ल ने यह भी कहा कि आज के समय में बहुत कम उद्योगपति ऐसे हैं जो समाज सेवा में निस्वार्थ भाव से लगे रहते हैं और सुमित सिंगला इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

उन्होंने बताया कि जब वह जब पहली बार सुमित सिंगला से मिले, तभी से उन्हें समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय पाया। उनके इस समर्पण को देखते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड यू के लंदन का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि आज यह संबंध केवल पद तक सीमित नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ते जैसा है।

इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि उन्हें संतोष शुक्ल से भाई जैसा स्नेह प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वह हृदय से आभारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संतोष शुक्ला के साथ लंदन से ब्रिटिश संसद के पांच बार सांसद रहे वीरेंद्र शर्मा भी चंडीगढ़ आए हैं। लगभग 10 वर्षों बाद उनका चंडीगढ़ आगमन हुआ है, जहां उन्हें एक प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी।

इस अवसर पर संतोष शुक्ला ने कहा कि चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने सुमित सिंगला के माता और पूरे परिवार से मिलकर खुशी हुयी। संतोष शुक्ला को क्योरटेक प्रांगण में सम्मानित कर हुए सुमित सिंगला ने उनके कंपनी आगमन पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्योरटेक टीम के सदस्यों में जे.बी. गुप्ता, दीपक शर्मा, तेजिंदर सिंह, प्रितिश धीमान, मनोज शर्मा, शाहिद, राजवीर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटोकैप्शन:
वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड यू के लंदन के सीईओ संतोष शुक्ला का सुमित सिंगला और ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी सम्मानित करते हुए.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के दोषी को अदालत ने 3 वर्ष की कारावास की सजा, 25,000 रुपए जुर्माना

एएम नाथ । चंबा । स्पैशल जज चम्बा प्रीति ठाकुर की अदालत ने भटियात की रायपुर पंचायत के चेली गांव के मुकेश कुमार को नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दोषी करार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नम आंखों से दी विदाई: पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

ऊना : 4 अगस्त :- पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैंसर रोगियों व अन्य रोगी जो लंबे समय से बीमार को घर-द्वार पर उपशामक देखभाल प्रदान करने का उद्देश्य -मुख्यमंत्री ने पॉलिटिव देखभाल वाहन को किया रवाना

एएम नाथ / शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कैंसर रोगियों व अस्पताल जाने में असमर्थ और अन्य रोगी जो लंबे समय से बीमार है, को घर-द्वार पर उपशामक देखभाल...
हिमाचल प्रदेश

आप्रेटर ट्रेनिंग की 32 सीटों के लिए 24 नवंबर तक करें आवेदन

ऊना, 16 नवंबर: राजकीय ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने जानकारी दी है कि आईटीआई ऊना में सत्र 2021-22 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राईविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आॅप्रेटर...
Translate »
error: Content is protected !!