वसुंधरा खुद का नाम पढ़ कर पर्ची खा जातीं, होशियार नेता होता होता तो ऐसा कर देता : भजनलाल के मुख्यमंत्री बनने पर बोले बेनीवाल

by

 राजस्थान में 13 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव हैं. उनमें सबसे हॉट सीट खींवसर बन चुकी है, जहां से नागौर सांसद और खींवसर से पूर्व विधायक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल मैदान में हैं. हनुमान उनका खूब प्रचार कर रहे हैं. बेनीवाल राजस्थान की सियासत में उन नेताओं में शामिल हैं, जिनकी भाषण शैली सीधा लोगों को कनेक्ट करती है. वो बिलकुल देसी भाषा में लोगों से मुखातिब होते हैं.

‘खुद का ही नाम पढ़ देतीं’ : मंगलवार को एक चुनावी सभा में उन्होंने भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री बनाने की प्रक्रिया पर चुटकी ले ली. वो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ‘पर्ची मुख्यमंत्री’ कहते रहे हैं. क्योंकि विधायक दल की बैठक में उनका नाम एक पर्ची में लिखा हुआ मिला था. बेनीवाल ने कहा कि अगर वसुंधरा राजे में हिम्मत होती तो पर्ची उनको राजनाथ सिंह ने दी थी उसमें से खुद का नाम पढ़ देतीं और पर्ची खा जातीं. उन्होंने कहा कि कोई होशियार नेता होता होता तो ऐसा कर देता. गौरतलब है विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत प्राप्त होने बाद मुख्यमंत्री का चयन होना था. विधायक दल की बैठक में राजनाथ सिंह एक पर्ची लेकर पहुंचे थे. मीडिया के सामने उन्होंने वो पर्ची बगल में बैठी हुईं वसुंधरा राजे को दी थी. जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम लिखा हुआ था.

47 साल पुरानी विरासत :   हनुमान बेनीवाल राजनीतिक घराने से आते हैं और उनकी यह विरासत 47 साल पुरानी है. बेनीवाल के पिता रामदेव बेनीवाल दो बार विधायक रहे हैं. 1977 में रामदेव बेनीवाल ने मुंडावा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता और बाद में 1985 में वो लोकदल से विधायक रहे. 2008 में परिसीमन के बाद इस सीट को खींवसर विधानसभा सीट बना दिया गया और बेनीवाल भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जीत कर पहले बार विधानसभा पहुंचे थे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर पार्क सुंदरनगर में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस : वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित किया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच केंद्र

सुंदरनगर, 06 जनवरी :   सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ उपमंडल स्तरीय 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा| इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा 26 जनवरी प्रातः 11 बजे...
article-image
पंजाब

नेत्रदान संस्था की साप्ताहिक बैठक , नया सदस्य शामिल : नेत्रदान के फॉर्म भरने वालों का किया सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नेत्रदान संस्था होशियारपुर की साप्ताहिक बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिविल अस्पताल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संस्था की गतिविधियों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा...
article-image
पंजाब

ऊना में महिला से कर्मचारी ने की छेड़छाड़… शिकायत की तो अभद्रता पर उतरा

गगरेट :  वन स्टाप सेंटर में आश्रय लेने आई महिला से वहां तैनात कर्मचारी ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किया। यह मामला ऊना के वन स्टाप सेंटर में सामने आया है। महिला ने वहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के...
Translate »
error: Content is protected !!