वातावरण को हरा भरा बनाना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य : डिप्टी स्पीकर रोड़ी

by

गढ़शंकर । पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य वातावरण को स्वछ व हरा भरा रखना है और इसी के तहत सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में पचास हजार पौधे लगाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व गढ़शंकर से आप विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी ने बबर अकाली खालसा कालेज गढ़शंकर के परिसर में तरवेणी पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत करते हुए दी। उन्होंने इस अभियान के तहत हर गांव की पंचायतों को फलदार, मेडीसन व अन्य किस्मों के पौधे सौंपे व उन्हें इनकी देखभाल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे पौधे लगाने से वातावरण स्वछ रहेगा व लोग तंदरुस्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि सही देखभाल करने वाली पंचायतों को विशेष रूप से सन्मानित किया जाएगा, इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों को 3500 के करीब पौधे वितरित किये गए। उन्होंने देनोवाल खुर्द के सरपंच जतिंदर जोति को विशेष रूप से गांव में लगाने के लिए पौधे भेंट करते हुए आश्वासन दिया कि देनोवाल खुर्द को नशामुक्त करने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर जिला वनविभाग अधिकारी सतिंदर सिंह, ब्लाक पंचायत विकास अधिकारी मनजिंदर कौर, बीएएम खालसा कालेज के प्रिं डॉ बलजीत सिंह, इब्राहिमपुर सरपंच बलदीप सिंह, राजनीतिक सलाहकार चरनजीत सिंह चन्नी, दविंदर रोड़ी, हरजिंदर धंजल, गुरभाग सिंह, संजय कुमार, जरनैल सिंह सरपंच, झुजार सिंह सरपंच, गुरचैन सिंह चेची सहित भारी संख्या में पंच-सरपंच उपस्थित थे।
फ़ोटो : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पौधरोपण करने के लिए सरपंच जतिंदर जोति को पौधे सौंपते हुए विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तेल के लिए 10 सैंपल : सर्विलेंस सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे  

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 ,  हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 11 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के...
article-image
पंजाब

बोड़ा के दुशहरा ग्रांऊड के चारों और युवाओं ने लगाए पौदे

गढ़शंकर: गांव बोड़ा में सरपंच कुलदीप शर्मा के सहयोग से युवाओं ने गांव की दुशहरा ग्राऊंड में छा दार पौदे लगाए। इस दौरान प्रदीप पंडित, संदीप शर्मा, जोनसन शर्मा, गौरव शर्मा, पंडित हरमेश लाल,...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी और विधायक अंगद सिंह द्वारा दो अहम सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

नवांशहर, 9 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी व विधायक नवांशहर अंगद सिंह ने आज हल्का नवांशहर की 7.22 करोड रुपए की लागत से बनने वाली 2 अहम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल को पुलिस ने रोका : सत्तापक्ष के नेताओं के शह देने का यह परिणाम : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सलूणी हत्याकाण्ड में मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल को चंबा पुलिस ने सलूणी बॉर्डर स्थित चोहड़ा डैम के पास...
Translate »
error: Content is protected !!