वायरल वीडियो मामले में अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ ने किया प्रदर्शन : मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

by

लूधियाना, 17 जून ।  विवादित वायरल वीडियो मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग को लेकर अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ ने बुधवार को लुधियाना में डीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पार्टीअकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ के कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। इसके बाद पंजाब के राज्यपाल के नाम मांग-पत्र जिला माल अधिकारी को सौंपा गया, क्योंकि डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

प्रदर्शन का नेतृत्व जत्थेदार जसवंत सिंह चीमा, राजीव कुमार लवली और संदीप सिंह रुपालों ने किया। नेताओं ने कहा कि यह मामला सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं, पंजाब के लोगों के विश्वास और संवैधानिक जवाबदेही से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से संबंधित विवादित वायरल वीडियो में सिख गुरु साहिबानों और संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरांवाले से जुड़े धार्मिक प्रतीकों के प्रति कथित अपमानजनक व्यवहार दिखाया गया है।

पार्टीअकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ के  नेताओं ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष मुख्यमंत्री ने तलब किए जाने पर वीडियो को फर्जी और एआई से तैयार बताया था, लेकिन अकाल तख्त साहिब के निर्देशों पर करवाई गई फोरेंसिक जांचों में वीडियो में किसी प्रकार की एडिटिंग, टैंपरिंग, डीपफेक या एआई आधारित छेड़छाड़ का प्रमाण नहीं मिलने का दावा किया गया है। नेताओं के अनुसार इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब से जारी हुक्मनामे ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।

उन्होंने कहा कि अब यह मामला केवल एक वीडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मुख्यमंत्री के जनता और सिख समुदाय के सामने किए गए दावों की सच्चाई से भी जुड़ गया है। नेताओं ने मांग की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए और जांच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से करवाई जाए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की। प्रदर्शन में कुलविंदर सिंह चंदी, अजीत सिंह बल्ल, हरभजन सिंह इयाली, साजिया परवीन सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोटखाई इलाके में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पति नेपाली नागरिक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने...
article-image
पंजाब

88 एकड़ जमीन से छुड़वाए अवैध कब्जे : गांव मैहंदीपुर व ठठियाला में प्रशासन ने

वन विभाग की जमीन पर काबिज लोगों पर कार्रवाई रहेगी जारी – सतिंदर सिंह नवांशहर/बलाचौर। जंगलात व खुराक सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारू चक्क के आदेशों पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जाधारकों...
article-image
पंजाब

जन्म दिन पर पेड़ लगाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

गढ़शंकर : दिन प्रतिदिन वातावरण में फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सभी को पेड़ लगाने चाहिए। इन बातों का प्रगटावा कंडी संघर्ष कमेटी के राज्य कन्वीनर मरेड दरशन सिंह मट्टू ने नैशनल...
article-image
पंजाब

सुभाष चंद्र पदोन्नति होकर इंस्पेक्टर बने एस एस पी संदीप कुमार मलिक ने लगाया रैंक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एस एस पी होशियारपुर कार्यालय में रीडर एस एस पी होशियारपुर तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने इस अवसर पर उन्हें इंस्पेक्टर रैंक संदीप कुमार मलिक एस एस...
Translate »
error: Content is protected !!