वारिस पंजाब मुखी भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका : पूछताछ के बाद वापस घर दिया भेज

by

चंड़ीगढ़ : वारिस पंजाब मुखी भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। वह कतर की राजधानी दोहा जाने वाले थे। सिंह बुधवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद वापस घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सिंह से अधिकारियों ने करीब पौन घंटे तक पूछताछ की। पिछले दिनों अमृतपाल की पत्नी किरनदीप कौर को भी विदेश जाने से रोका गया था।
अप्रैल में गिरफ्तार हुआ था अमृतपाल : अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा जिले से इस साल 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया। मई में तरसेम सिंह और उनकी पत्नी बलविंदर कौर ने अपने बेटे से जेल में मुलाकात की थी। कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक माने जाने वाले अमृतपाल सिंह को एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी जिसके बाद से वह फरार हो गया था।
अमृतपाल और उसके साथियों पर विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य पैदा करने, हत्या का प्रयास करने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और लोक सेवकों के काम में बाधा पैदा करने से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अजानाला कांड के बाद पुलिस ने चलाया था अमृतपाल के खिलाफ अभियान : अमृतसर के अजनाला थाने पर हमले के बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी का अभियान चलाया था। अमृतपाल सिंह ने लूटपाट व अपहरण के आरोपी अपने साथी मंदीप सिंह उर्फ तूफान को छुड़ाने के लिए इसी साल फरवरी में अजनाला थाने पर हमला किया था। अपने हजारों समर्थकों के साथ थाने के बाहर पहुंचे अमृतपाल सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में थाने पर हमला किया था। इस हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट रूम में चल रही थी सुनवाई…किरपान निकाला और महिला जज पर कर दिया हमला

पटिलाया :  पटिलाया की जिला अदालत में उस समय हड़कंप मच गया जब एक निहंग ने कोर्ट रूम में घुसकर महिला जज पर हमला कर दिया। आरोपी ने किरपान से हमला किया था, लेकिन...
article-image
पंजाब

गांव जेजों दोआबा में 24 को रोजगार मेला जाएगा लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जेजों दोआबा की समूह ग्राम पंचायत द्वारा आसपास के गांवों की पंचायतों के सहयोग से जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर के विशेष सहयोग से 24 मार्च को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में मई दिवस के शहीदों दी गई श्रद्धांजलि, मजदूर वर्ग ने लॉक डाउन का फैसला वापस लेने की मांग की।

 गढ़शंकर – डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट, किरती मजदूर किसान यूनियन व डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट पंजाब की ओर से सयुंक्त रूप से शहर में गांधी पार्क में मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में उद्यमिता पर लैक्चर का आयोजन किया गया : डिलीशियस बाइट की व्यवसायी दिलप्रीत कौर ने बताया कि छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करना किस प्रकार होता सहायक

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में भाषा विभाग और आई.आई.सी. ‘उद्यमिता’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ता...
Translate »
error: Content is protected !!