विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी बनाए रखें : सुरेश कुमार

by
जिला योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक में विधायक ने दिए निर्देश
एएम नाथ। हमीरपुर 06 अप्रैल। जिला योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक सोमवार को यहां बचत भवन में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, मार्केंटिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और समिति के अन्य गैर सरकारी सदस्यों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर जिला में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए विधायक सुरेश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण हमीरपुर में आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों की गति एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना और अन्य योजनाओं का फील्ड में व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए, ताकि सभी पात्र लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
सुरेश कुमार ने कहा कि योजना विभाग के माध्यम से स्वीकृत कई विकास कार्य वेब पोर्टल पर लंबित दिख रहे हैं। इनमें से कई कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन इनके उपयोगिता प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किए गए हैं। ये प्रमाण पत्र तुरंत अपलोड होने चाहिए और अन्य कार्यों को पूरा करने या आरंभ करने में कोई दिक्कत आ रही है तो संबंधित विभाग इनकी विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित करें। अगर किसी कार्य के लिए स्वीकृत धनराशि को डायवर्ट करने की आवश्यकता है तो उसकी जानकारी भी दें।
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में जिला के मनरेगा श्रमिकों को लगभग 22.77 करोड़ रुपये की अदायगी की गई। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत 327 मकानों में से 158 मकानों के लाभार्थियों को पहली किश्त जारी कर दी गई है। इनके अलावा वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 1886 में से 1252 मकानों का निर्माण किया जा चुका है।
खाद्य आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए सुरेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों को खाद्यान्नों की नियमित रूप से सैंपलिंग-टैस्टिंग करने तथा इनकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए भी प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि पंचायतों में पड़ी टाइड धनराशि तुरंत जल शक्ति विभाग को हस्तांतरित की जानी चाहिए। इसे जल आपूर्ति योजनाओं पर खर्च किया जा सकता है।
सुरेश कुमार ने कृषि, बागवानी, पशुपालन और वन विभाग के अधिकारियों को भी अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए इन योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
एचपीशिवा परियोजना के विस्तार, सोलर लाइटों की मरम्मत, भूमिहीनों को भूमि आवंटन एवं राजस्व रिकॉर्ड की दुरुस्ती, स्वास्थ्य सेवाओं, छात्रवृत्ति और कई अन्य योजनाओं पर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एडीसी अभिषेक गर्ग और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, अन्य अधिकारी तथा समिति के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंदारौली को वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए किया जाएगा विकसित – – विक्रमादित्य सिंह

खेलों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा ताकि अंदरौली क्षेत्र खेल विश्व मानचित्र पर अपना स्थान बना सके वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के आयोजन से अंदरौली को मिली एक नई पहचान ऊना, 6 मार्च...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की

एएम नाथ। शिमला : लोक भवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में आज कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने केंद्र पर लगाया सौतेले रवैए का आरोप – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुताबिक पिछले साल के मानसून के बाद से केंद्र सरकार ने कोई आपदा राहत निधि आवंटित नहीं की है। उन्होंने केंद्र सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!