विकास कार्यों में और तेजी लाने हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने एक मंच पर इकट्ठे किए पंचायत व विभागों के मुखी 

by
गढ़शंकर, 17 मार्च:  हलके के विकास कार्यों में और तेजी लाने हेतु श्री जय कृष्णा सिंह रौड़ी डिप्टी स्पीकर विधानसभा पंजाब ने एक विशेष प्रयत्न करते स्थानीय उपमंडल मीटिंग हॉल में करीब तीन दर्जन पंचायत के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में लोगों के गांवों व कसबों के मसले सुने और साथ ही संबंधित अधिकारियों को हिदायतें की कि बहुत कम समय में विकास के कार्य पूरे करें।
   इस मीटिंग हॉल में सुबह से विभिन्न पंचायत के सभी मेंबर संबंधित पंचायत सचिव, बीडीपीओ और अन्य अधिकारी मिलकर एक प्लेटफार्म पर इकट्ठा होकर उचित ढंग से मसलों तथा विकास के कार्यों का हल करते रहे। इस मौके डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने हर गांव की पंचायत के विकास कार्यों में निजी दिलचस्पी लेकर उनका हल तथा ग्रांटों के साथ हल किया।
         इस मौके विभिन्न प्रतिनिधियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार के समय से निरंतर लोक हितों के लिए  सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से बहुत सारे कार्य लोगों के घर बैठे होने लगे हैं। उसके साथ लोगों को निजी सुविधाएं ज्यादा मिली हैं और आज लोक हित में श्री रौड़ी द्वारा पंचायत के चलते विकास कार्यों में और तेजी लाने हेतु अधिकारियों को हुकन करने से गढ़शंकर हल्के का विकास राज्य के विकास के नक्शे पर प्रभावशाली नजर आएगा। इस मौके गांव के सरपंचों ने कहा कि बहुत खुशी और तसल्ली की बात है की जय कृष्णा सिंह रौड़ी डिप्टी स्पीकर दिन-रात लोगों की सेवा में हाजिर होते हैं। पंचायत के प्रतिनिधियों से सीधा एक मंच पर बैठकर अधिकारियों और लोगों में एक कड़ी का काम किया है, जिससे वे गांव वाले रौड़ी की कार्यशाली से प्रभावित हैं। जिनके सदका गांव के विकास कार्यों में और तेजी आएगी।
      आज की मीटिंग की कार्यवाही दौरान 25 विभागों के मुखी हाजिर थे जिनमें मंडी बोर्ड, जिला शिक्षा अधिकारी, जल सप्लाई सेनिटेशन विभाग, खुराक सप्लाई अधिकारी, कंडी कनाल नहर विभाग के अधिकारी, ट्यूबवेल कॉरपोरेशन, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी, रेलवे विभाग, भूमि रक्षा, कृषि विभाग, ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी, बिजली विभाग आदि विभागों के कर्मचारी अधिकारियों ने कुछ विकास के कार्यों का मौके पर निपटारा किया और बड़े विकास कार्यों की योजनाओं को बनाया। इस मौके बलदीप सिंह सैनी चेयरमैन मार्किट कमेटी गढ़शंकर, चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी, मैडम मनजिंदर कौर बीडीपीओ, तहसीलदार राकेश अग्रवाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 गिरफ्तार : लक्की पटियाल के नाम पर 50 लाख की मांगी फिरौती

बरनाला :  बरनाला पुलिस ने फोन कॉल पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के निकटवर्ती ट्रांसपोर्टर के घर फायरिंग : लारेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख फिराैती मांगी

मानसा :  स्व. सिद्धू मूसेवाला के करीबी परगट सिंह के घर पर फायरिंग की गई। इसके बाद विदेशी नंबर से लारेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। परगट सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार

चरित्रवान बन कर देश की तरक्की में योगदान दें विद्यार्थी: राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

राज्यपाल पंजाब ने जैम्स कैंब्रिज स्कूल के 38 मेधावी छात्रों को पुरस्कार के तौर पर दी 31 लाख रुपए की स्कालरशिप विद्यार्थियों को समय प्रबंधन व लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेन्द्र के इन सीक्रेट्स को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बालीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का आज निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ...
Translate »
error: Content is protected !!