विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा- राजेश धर्माणी

by

एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, हिमाचल प्रदेश की गवर्निंग काउंसलिग की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे सम्पन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए उन्होने कहा कि खनिज फाउडेशन ट्रस्ट का मुख्य उदेश्य खनिज प्रभावित क्षेत्रों और समुदायों के कल्याणयार्थ है। कहा कि खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं को लागू करके लोगों को लाभान्वित करना है।
बैठक में गत वर्षों की स्वीकृति परियोजनाओं की समिति की समीक्षा की गई और नई योजनाओं पर चर्चा की गई इसके साथ ही खनिज प्रभावित क्षत्रों के कल्याण के लिए नई योजनाओं की स्वीकृति और धनराशि आवटंन पर विचार विमर्श किया गया। उन्होने कहा कि जो भी विकास कार्य स्वीकृत किये गये है उन्हे प्राथमिकता के साथ गुणवत्तायुक्त आधार पर करें। कहा कि कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा। उन्होने कहा कि कार्य में धनराशि का सदुपयोग किया जाना चाहिए। धनराशि का दुरूपयोग करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होने कहा कि मरीजों को लाने और वापिस ले जाने के लिए घुमारवीं, पजंगाई, बिलासपुर अस्पतालों में एसी युक्त एम्बुलेंस भी शीघ्र प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जिला अस्पताल के मातृ शीशु अस्पताल के बाहर मरीजों और परिजनों के बैठने के लिए शैड बनाया जाएगा जहां लगभग 10 एसी भी लगाए जाएगंे। इसके अतिरिक्त उन्होने बताया कि उच्च प्राथमिकता वाली अन्य परियोजनाओं जैसे बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और शिक्षा, आंगनबाडी में बच्चों के पोषण के अतिरिक्त अन्य मानवीय विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी ताकि लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
बैठक में सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने भी अपने विचार व सुझाव रखे ताकि योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
इस मौके पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक सदींप धवल,एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग (आईएएस), एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, एसडीएम झण्डुता योगराज धीमान, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजना धीमान के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना : 2.07 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

ऊना। ऊना जिले की चंद्र कॉलोनी में पुलिस ने 2.07 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ऊना पुलिस के मुलाजिम कॉलोनी के पास गश्त पर थे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बद्दी में उत्साह और धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

बीबीएन, 5 जून (तारा) : गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, जुड़ीकला (बद्दी) में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद विक्रमादित्य ने की अधिकारियों के साथ बैठक

प्रदेश भर के विकासात्मक कार्यों का लिया जायजाएएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सुक्खू सरकार में लोक निर्माण के साथ-साथ शहरी विकास विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप निर्मित की जाएं ई-बसें: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में ओईएम कंपनियों के साथ बैठक आयोजित धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) कंपनियों से हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष रूप से उपयुक्त ई-बसें निर्मित करने को कहा...
Translate »
error: Content is protected !!