विकास की दृष्टि से मॉडल विस क्षेत्र बनेगा नगरोटा, विकास कार्यों में नहीं किया जाएगा किसी भी तरह का भेदभाव: आरएस बाली

by

नगरोटा बगवां, 11 जुलाई। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों तथा ग्राम सेवकों की टीम को अपना सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करना होगा।
यह उद्गार मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने विकास खंड कार्यालय परिसर नगरोटा बगवां में पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों तथा ग्राम सेवकों के साथ संबंधित पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। इससे पहले सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम में पंचायतों के विकास कार्यों की फीड बैक ले चुके हैं उसी आधार पर आज पंचायत सचिवों से विकास कार्यों को लेकर रिपोर्ट कार्ड भी मांगा गया है। इस बैठक में विकासखंड नगरोटा बगवां के 26 पंचायत सचिव, 10 तकनीकी सहायक और 11 रोजगार सेवक मौजूद रहे।
आरएस बाली ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों से जुड़े सभी विकास कार्यों बिना किसी भेदभाव के पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष स्वर्गीय जी.एस बाली ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में अलग पहचान दिलाई है उसी तर्ज पर विकास को गति दी जाएगी ताकि आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की प्राथमिकता
आरएस बाली ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है इस के लिए स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर 25 जुलाई को बाल मेले के अवसर पर रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा जिसमें देश भर की नामी गिरामी औद्योगिक कंपनियां भाग लेंगी तथा युवाओं को घर द्वार पर ही रोजगार के लिए चयनित करेंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा में नियमित तौर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। इस अवसर पर एसडीएम मनीष शर्मा, बीडीओ राजेश सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार, तहसील वेलफेयर अधिकारी दीपाली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, उपाध्यक्ष सुमित्र मसंद, महासचिव अरुण कटोच, अल्पना देवी, कबाड़ी के प्रधान कुलदीप कुमार जॉनी, रविंद्र सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रोशन लाल खन्ना, तिलक राज, सुनील, अशोक कुमार, हजारा सिंह, त्रिसेन सहोत्रा आदि मौजूद रहे।
आरएस बाली से मिला टांडा कालेज अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ
राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली से भेंट कर टांडा मेडिकल कालेज में बेहतर सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। इसमें अध्यक्ष साहिब सिंह राणा,अध्यक्ष अंजना चड्डा,उपाध्यक्ष अंकुर ,महासचिव अनुज कुमार ,मीडिया व अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बातल में 20 जुलाई से लगेगा 15 दिवसीय बाल संस्कार एवं कर्मकांड शिविर

योगेश चौहान ।  अर्की :  छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बातल में बच्चों को भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान एवं सनातन परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से 15 दिवसीय बाल संस्कार एवं कर्मकांड शिविर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) दिनांक: 10.05.2026 ➢ असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान। ➢ वाहन चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता। ➢ बरामदगी: एक एक्टिवा नंबर CH01 BN 1109 माननीय कंवरदीप कौर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या : दोनों के साथ चल रहा था अफेयर

फाजिल्का : फाजिल्का भैरों बस्ती में एक लड़की को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी। लड़की का दोनों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

350 लोगों की बहुमूल्य जिंदगियां चली गई, 50 लोग अभी लापता, प्रदेश को 10 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान, पिछले 50 वर्षों में यह राज्य की सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

आपदा से जलशक्ति विभाग को 2000 करोड़ रुपए का नुकसान: मुकेश अग्निहोत्री इंदौरा तथा फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लिया नुकसान का जायजा। आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता करवाएं उपलब्ध अधिकारी, ...
Translate »
error: Content is protected !!